For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

रवि दहिया को क्लास-1 की नौकरी, करोड़ों में पैसा, हरियाणा सरकार ने किया ऐलान

Tokyo Olympics: Ravi Dahiya को Haryana Government देगी चार करोड़, मिलेंगे कई सौगात | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय पहलवान रवि दहिया ने टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल अपने नाम कर देश का नाम राैशन कर दिया है। यह भारत का टोक्यो ओलंपिक में 5वां मेडल रहा। हालांकि रवि के पास कुश्ती प्रतियोगिता के पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने का भी माैका था, लेकिन फाइनल मैच में वह रूसी ओलंपिक समिति के जावुर युवुगेव से हार गए। खैर, रवि की कामयाबी का डंका दुनियाभर में बज रहा है। पूरा देश उनकी तारीफ कर रहा है, इस बीच हरियाणा सरकार ने उनका प्रदर्शन देखते हुए बड़ा ऐलान किया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐलान किया है कि रवि को ना सिर्फ क्लास-1 की नौकरी मिलेगी बल्कि एक प्लाट भी दिया जाएगा। खट्टर ने कहा, ''हमारे रेसलर रवि दहिया ने फाइनल खेला है। बड़ी बहादुरी के साथ मैच खेला है। फाइनल तो नहीं जीत पाए, लेकिन जिस बहादुरी से रवि खेला है मैं उसकी बहुत प्रशंसा करता हूं और बधाई देता हूं कि हरियाणा के एक सपूत को मेडल मिला है। हरियाणा सरकार उनके लिए क्लास-1 की नौकरी भी सुनिश्चित करती है। वे हरियाणा में जहां भी चाहें 50% की कंसेशन पर एक प्लाट ले सकते हैं।'

इसके अलावा खट्टर ने उनके गांव में कुश्ती का एक इंडोर स्टेडियम का ऐलान किया। उन्होंने कहा, ''मैं ऐलान करता हूं कि उनका जो गांव नाहरी है जो रेसलिंग की सुविधाओं से लेस है वहां एक इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। ताकि आैर भी खिलाड़ी तैयार हो सके। हालांकि अभी अन्य दो मैच हैं जिनसे भी उम्मीद है कि वो मेडल लेकर आएं।'' वहीं खट्टर ने नकद इनाम की घोषणा करते हुए कहा कि सरकार उन्हें मेडल जीतने पर 4 करोड़ का इनाम देगी।

रवि ओलंपिक इतिहास में कुश्ती में सिल्वर मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय पहलवान हैं। उनसे पहले 2012 के लंदन ओलंपिक खेलो में सुशील कुमार ने सिल्वर मेडल जीता था। ओलंपिक में एक सपर्धा में सिर्फ निशानेबाज अभिनव विंद्रा ही गोल्ड मेडल जीत सके हैं। उन्होंने 2008 के खेलों में यह मेडल हासिल किया था। टोक्यो ओलंपिक में अब भारत के कुल 5 मेडल हो चुके हैं। पहला मेडल वेटलिफ्टिंग में आया जब मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीता। फिर बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने ब्राॅन्ज जीता। लवलीना ने बाॅक्सिंग में ब्राॅन्ज जीता, जबकि पुरुष हाॅकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर ब्राॅन्ज जीता।

Story first published: Thursday, August 5, 2021, 19:20 [IST]
Other articles published on Aug 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+