For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ओलंपिक के इतिहास में पहली बार हुआ यह कारनामा, एक मैच में दो खिलाड़ियों को मिला गोल्ड मेडल

Tokyo olympics
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों में आये दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है और लगातार खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के दम पर नये कीर्तिमान बना रहा हैं। इस दौरान कई देशों के खिलाड़ी पहली बार अपने देश के लिये पदक जीतते नजर आ रहे हैं। इस बीच ओलंपिक के इतिहास में फैन्स को पहली बार कुछ ऐसा देखने को मिला है जिसके बारे में शायद ही किसी ने कभी सोचा था।

फैन्स ने रविवार से पहले शायद ही कभी यह सोचा होगा कि ओलंपिक के खेलों में दो खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल दिये जा सकते हैं। हालांकि रविवार को हुई लॉन्ग जम्प की प्रतिस्पर्धा में फैन्स को वो ऐतिहासिक पल भी देखने को मिल गया जब कतर के मुताज एसा बर्शिम और इटली के जियान मार्को तम्बेरी ने बराबर का डिस्टेंस कवर कर गोल्ड मेडल जीता।

और पढ़ें: आईपीएल की एक और टीम ने खरीदी सीपीएल की फ्रैंचाइजी, सेंट लूसिया जूक्स बनेगी सेंट लूसिया किंग्स

बर्शिम और नेमारी मैदान के बाहर बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों खिलाड़ी ने लॉन्ग जम्प के इवेंट में बिना कोई खराब अटैम्पट किये छलांग लगाई और 30 वर्षीय बार्शिम ने 2.37 मीटर और ताम्बेरी ने 2.39 मीटर की छलांग लगाई। दोनों खिलाड़ियों के बीच टाय को खत्म करने के लिये ओलंपिक के अधिकारियों ने उन्हें मौके दिये लेकिन ऊंचाई में 3 खराब मौके होने के बाद अधिकारियों ने उन्हें जम्प ऑफ करके विजेता चुनने का विकल्प दिया।

इस पर बार्सिम ने अधिकारी से पूछा कि क्या हमें 2 गोल्ड मेडल दिये जा सकते हैं तो अधिकारी ने हामी भरी और दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे के साथ ताली बजाकर खुशी से गले लगाया।

पदक जीत के बाद बार्शिम ने कहा,' मैंने उसकी ओर देखा, उसने मेरी ओर देखा और हम दोनों ही जानते थे, कि बस यही है जो हम चाहते थे। वह मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक है न सिर्फ ट्रैक पर बल्कि ट्रैक से बाहर भी, हमारे लिये यह अपना सपना हकीकत में बदलने जैसा था। यह सच्ची खेल भावना है और हम अपने एक्शन के जरिये यही संदेश देना चाहते हैं।'

और पढ़ें: ओलंपिक में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास तो शाहरुख खान ने भेजा खास मैसेज, कोच से की अपील

वहीं पर 2016 के रियो ओलंपिक्स के दौरान अपनी एड़ी तुड़वा बैठने वाले इटली के खिलाड़ी के लिये भी यह जीत से भरी परिस्थिति थी।

उन्होंने कहा,' चोट के बाद मैं बस वापसी करना चाहता था लेकिन अब मेरे पास गोल्ड है। यह अद्भुत है, मैंने इसको लेकर कई बार सपना देखा है। 2016 के बाद मुझे कहा गया था कि वापसी करना नामुमकिन है और शायद मैं दोबारा कभी भी वापसी नहीं कर सकूं। यह मेरे लिये लंबा सफर रहा।'

गौरतलब है कि बेलारुस के मक्सिम नेडासेकू ने 2.27 मीटर की छलांग लगाई थी जिसके चलते उन्हें ब्रॉन्ज मेडल दिया गया। आपको बता दें कि फ्रैंडशिप डे के मौके पर यह कारनामा जबरदस्त रहा जिसमें दो दोस्तों ने एक साथ गोल्ड मेडल शेयर किया।

Story first published: Monday, August 2, 2021, 18:45 [IST]
Other articles published on Aug 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+