Tokyo 2020: ओलंपिक के इतिहास में पहली बार हुआ यह कारनामा, जुड़वा भाई-बहनों ने एक ही दिन जीता गोल्ड
नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों में दुनिया भर के खिलाड़ी पदक हासिल करने के लिये अलग-अलग खेलों के लिये प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इस बीच खिलाड़ी न सिर्फ अपने-अपने देशों के लिये पदक हासिल कर रहे हैं बल्कि आये दिन नये-नये कीर्तिमान भी अपने नाम कर रहे हैं। इस फेहरिस्त जापान के जुड़वा भाई-बहन हिफुमी अबे और उटा अबे का नाम शामिल हो गया है जिन्होंने ओलंपिक के इतिहास का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बन गये हैं।
जापान की इस भाई-बहन की जोड़ी ने रविवार को एक ही दिन में एक खेल के अंदर गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास रच दिया है। वह ओलंपिक के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली जुड़वा भाई-बहन की जोड़ी बन गई है।
और पढ़ें: Tokyo 2020: कभी धमाके में खो दिया था पैर, अब भारत के लिये पदक लाने की तैयारी
जापान के लिये ओलंपिक का यह दिन उस समय यादगार बन गया जब जूडो के खेल में हिफुमी अबे ने गोल्ड मेडल जीता और कुछ घंटों बाद इसी खेल की 52 किग्रा की महिला कैटेगरी में उनकी बहन उटा अबे ने भी गोल्ड जीता।
ओलंपिक के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब दो भाई-बहनों ने एक ही खेल में एक ही दिन अलग-अलग गोल्ड मेडल अपने नाम किये हों। जहां उटा अबे ने महिलाओं की 52 किग्रा कैटेगरी में गोल्ड जीता तो वहीं पर हिफुमी ने 66 किग्रा कैटेगरी में गोल्ड हासिल किया।
फाइनल मैच में जीत हासिल करने के बाद हिफुमी ने कहा,'यह मेरे जीवन का सबसे बेहतरीन दिन रहा। मुझे नहीं लगता था कि हम एक भाई-बहन के रूप में एक साथ ऐसा करते नजर आयेंगे। खासतौर से टोक्यो ओलंपिक्स में ऐसा कर पाने में कामयाब हो सकेंगे। मैं काफी खुश हूं कि मैं फाइनल में शांत रहने में कामयाब रही।'
ओलंपिक्स डॉट कॉम की वेबसाइट के अनुसार हिफुमी दो बार की विश्व चैम्पियन हैं जिन्होंने 24 मिनट की अपनी लड़ाई में साथी खिलाड़ी जोशिरो को हराया जिन्होंने रविवार को लगातार 4 मैच जीते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
