For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo Olympics: दीपिका कुमारी ने शुरू किया भारत का अभियान, रैंकिंग राउंड में हासिल किया 9वां स्थान

Tokyo Olympics: Deepika Kumari finishes 9th in Women's individual Ranking Round | वनइंडिया हिंदी

टोक्योः ओलंपिक 2020 में भारत का अभियान आज यानी 23 जुलाई से तीरंदाजी में भारत की दीपिका कुमारी के रैंकिंग राउंड के साथ शुरू हो गया। शुरुआती मुकाबला महिलाओं के इंडिविजुअल राउंड का हुआ जिसमें दीपिका कुमारी को 9वां स्थान मिला है। वह अगले दौर में भूटान की कर्मा से भिड़ेंगी जिन्होंने आज अपना सर्वश्रेष्ठ 616 स्कोर बनाया।

दीपिका ने 663 स्कोर किया। जबकि 680 के स्कोर के साथ दक्षिण कोरिया की एएन सान टॉप पर रहीं और उन्होंने लीना हेरासिमेंको के 1996 में 673 अंकों के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

रैंकिंग राउंड में ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी तीरंदाजों को शामिल किया जाता है और कोई भी बाहर नहीं होता है। इस राउंड की अहमियत यह है कि जो तीरंदाज जितना अच्छा प्रदर्शन करता जाता है उसको उसी हिसाब से रैंक मिल जाती है और फिर अगले नॉकराउंट में उसका मुकाबला अपने से कम रैंक के तीरंदाज से होता है जिससे उसके प्रतियोगिता में आगे तक का सफर तय करने के चांस बढ़ जाते हैं।

इस रैंकिग राउंड में सभी 64 तीरंदाज भाग ले रहे हैं जिसमें 72 तीर शूट करने के लिए कहा जाता है और फिर उनके स्कोर के हिसाब से रैंक दी जाएगी। इसके बाद पहले रैंक के तीरंदाज को 64वें रैंक के तीरंदाज से मुकाबला करना होगा और दूसरे रैंक का मैच 63वी रैंक से होगा........इसी प्रकार आगे के राउंड में मुकाबले चलते जाएंगे।

तीरंदाजी में इसी हिसाब से कंपटीशन तब तक चलता रहता है जब कि दो आर्चर ना बाकी रह जाएं और मुकाबला गोल्ड का हो। जबकि सेमीफाइनल में हारने वाले दो आर्चरों को आपस में कांस्य पदक के लिए मुकाबला करना होगा।

दीपिका कुमारी ने 64 खिलाड़ियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले हॉफ में खुद को नंबर 4 स्थान पर पहुंचा दिया। वे इस हॉफ में अधिकांश मौकों पर नंबर 10 के आसपास रही लेकिन बाद में उन्होंने जबरदस्त खेल दिखाया। इस दौरान दक्षिण कोरिया की 20 साल की तीरंदाज एएन सान टॉप पर रहीं।

हालांकि दूसरे हॉफ के बाद दीपिका की रैंकिंग एक बार फिर से नीचे गई और वे 48 तीरों के राउंड तक 8वें स्थान पर मौजूद थीं। इसके बाद दीपिका का खेल फिर से प्वाइंट पर रहा और वे 60वें राउंड तक छठे स्थान पर पहुंच गईं।

भारत की ओर से महिलाओं में दीपिका कुमारी, पुरुषों में अतनु दास, तरुनदीप राय और प्रवीण जाधव तीरंदाज में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Story first published: Friday, July 23, 2021, 7:41 [IST]
Other articles published on Jul 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+