For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

टोक्यो रवाना होने से पहले पदक दावेदार मीराबाई चानू ने USA में पूरा किया ट्रेनिंग का अंतिम दिन- VIDEO

Tokyo olympics: Mirabai Chanu may get a medal on the second day of the games | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्लीः भारत को वेटलिफ्टर मीराबाई चानू से टोक्यो ओलंपिक में पदक की बहुत उम्मीदें हैं। भारतीय महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू 2017 की विश्व चैम्पियन हैं। चानू 49 किलोग्राम भारवर्ग में टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। चानू ने पिछले कुछ सालों में अपने प्रदर्शन से भारत के लिए उम्मीदें जगाई हैं। उन्होंने 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था। फिर एशियन चैम्पियनशिप 2020 में उन्होंने 119 किलो वजन क्लीन एंड जर्क में उठाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। चानू इस समय संयुक्त राज्य अमेरिका में ट्रेनिंग कर रहीं थी जहां उन्होंने ओलंपिक के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

ओलंपिक में चानू का इवेंट 24 जुलाई से शुरू होगा और आज यानी गुरुवार को उन्होंने यूएसए में अपने ट्रेनिंग का अंतिम दिन पूरा कर लिया है। इसके बाद उनको ओलंपिक के लिए टोक्यो प्रस्थान करना है। स्पोर्ट्स ऑथरिटी ऑफ इंडिया ने इस लास्ट ट्रेनिंग के वीडियो को छोटी झलक साझा करते हुए चानू को शुभकामनाएं दी हैं।

चानू भारत के पूर्वात्तर एरिया से आती हैं जहां उनका जन्म मणिपुर के नोंगपोक काकचिंग क्षेत्र में साधारण परिवार में हुआ था लेकिन उनकी वेटलिफ्टिंग की यात्रा असाधारण रही जिसकी शुरुआत इंफाल से हुई।

उन्होंने 2016 के रियो ओलंपिक में निराशा का सामना किया जब वे वेटलिफ्टिंग इवेंट का पूरा करने में फेल हुईं। उनका कहना है वह उनका पहला ओलंपिक था जिसके चलते वे नर्वस हो गईं थी और मेडल नहीं ले पाईं।

चानू को भारत सरकार द्वारा खेल रत्न व पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया है। अब चानू टोक्यो ओलंपिक में मेडल लाने का प्रण लेकर 130 करोड़ भारतीयों की आशा बन चुकी हैं। वे इस इवेंट में भारतीय चैलेंज के लिए एकमात्र प्रतियोगी हैं। अगर वे टोक्यो में पूरे विश्वास के साथ कंपीट कर पाईं तो 2000 के सिडनी ओलंपिक में किए कर्नम मल्लेश्वरी के ब्रॉन्ज मेडल से भी आगे जा सकती हैं।

Story first published: Thursday, July 15, 2021, 13:04 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+