For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020: अगर हॉकी में भारत ने जीता गोल्ड तो होगी पैसों की बरसात, पंजाब सरकार ने किया ईनाम का ऐलान

Tokyo 2020
Photo Credit: PTI

नई दिल्ली। जापान में जारी ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और पूल ए के 5 में से 4 मैचों में जीत हासिल कर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक के इतिहास में पहली बार ग्रुप स्टेज की टॉप 2 टीमोंं में फिनिश किया है। ऐसे में भारतीय टीम के लंबे समय बाद गोल्ड मेडल जीतने के मौके बढ़ गये हैं। इस बीच पंजाब सरकार के खेल और युवा मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने टोक्यो ओलंपिक्स में भाग ले रहे हॉकी खिलाड़ियों के लिये ईनाम का ऐलान किया है।

सोढ़ी ने शुक्रवार को घोषणा की कि अगर भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतती है तो राज्य से भाग लेने वाले हर किलाड़ी को 2.25 करोड़ रुपये का ईनाम दिया जायेगा। इससे पहले ऐलान किया गया था कि पूरी टीम को 2.5 करोड़ का ईनाम दिया जायेगा।

और पढ़ें: Tokyo 2020: सिल्वर मेडलिस्ट जीतने वाले मीराबाई चानू को अब रेलवे भी देगा ईनाम, 2 करोड़ के साथ मिलेगा प्रमोशन

पंजाब भवन में आयोजित हुई युवा विकास बोर्ड की बैठक के बाद गुरमीत सिंह राणा सोढ़ी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ओलंपिक में भाग लेने वाले 20 खिलाड़ियों में से 11 खिलाड़ी पंजाब से ताल्लुक रखते हैं और यह खिलाड़ी पदक जीतने के लिये अपना सबकुछ दे रहे हैं।'

गुरमीत सिंह ने उनके शानदार प्रदर्शन को लेकर तारीफ की और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि देश को ओलंपिक में कम से कम 3-4 पदक मिलेंगे। पंजाब युवा विकास बोर्ड ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का रिव्यू करते हुए ईनाम का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने बोर्ड की ओर से कोरोना वायरस के दौरान खिलाड़ियों के लिये कामों की जानकारी दी।

और पढ़ें: Tokyo 2020: टॉप पर फिनिश करने के बावजूद 4×400 रिले से बाहर हुई अमेरिकी टीम, गोल्ड का मौका गंवाया

उन्होंने बताया कि पंजाब के खिलाड़ियों के लिये 300 फ्री वैक्सिनेशन कैम्प का आयोजन किया और 9000 हजार खिलाड़ियों को मुफ्त वैक्सीन दी। बिंद्रा ने आगे जानकारी दी कि बोर्ड युवा खिलाड़ियों के लिये मिशन टैंडरस्ट पंजाब, मिशन फतेह और मिशन फतेह-2 का आयोजन करने वाला है।

Story first published: Friday, July 30, 2021, 22:03 [IST]
Other articles published on Jul 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+