For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020: पूजा रानी-पीवी सिंधु पर रहेगी निगाह, ओलंपिक मे जाने कैसा होगा 31 जुलाई को भारतीय दल का शेड्यूल

Tokyo olympics
Photo Credit: PTI

नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों में भारतीय टीम के लिये तीसरा पदक पक्का करने से बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु महज एक कदम ही दूर हैं। शुक्रवार को पीवी सिंधु ने दुनिया की नंबर 5 खिलाड़ी अकाने यामागुची को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। शनिवार को अगर सिंधु सेमीफाइनल मुकाबले में दुनिया की नंबर 1 शटलर और चीनी खिलाड़ी ताई जू यिंग के खिलाफ मैच में जीत हासिल करती है तो भारतीय टीम का तीसरा पदक पक्का हो जायेगा।

वहीं पर ओलंपिक में डेब्यू करने वाली भारतीय मुक्केबाज पूजा रानी ने अल्जीरिया की इचरक चैब को 5-0 से हराकर राउंड 16 में जगह पक्की कर ली है, फिर से शनिवार को एक्शन में नजर आयेगी। क्वार्टरफाइनल में उन्हें कोलंबिया की वाई मार्टिनेज का सामना करना पड़ेगा जिसमें अगर वो जीत हासिल कर लेती हैं तो भारत के लिये चौथा पदक पक्का कर देंगी।

और पढ़ें: IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, बेन स्टोक्स ने लिया अनिश्चितकाल का ब्रेक

वहीं पर भारतीय महिला हॉकी टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिये साउथ अफ्रीका के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। ऐसे में एक नजर 31 जुलाई को होने वाले भारतीय दल के सभी मुकाबले ऐसे हैं।

शनिवार को खेले जाने वाले इवेंट का आगाज सुबह 7:30 बजे से बॉक्सिंग के अमित पंघाल के मुकाबले से होगा जिसमें उनका सामना कोलंबिया की वाई मार्टिनेज से होगा। वहीं पर पूजा रानी का मुकाबला चीन की लि कियान के साथ क्वार्टरफाइनल में 3:36 बजे से होगा। वहीं पर शूटिंग में तेजस्विनी सावंत और अंजुम मुदगिल की टीम 50 मीटर राइफल 3 के क्वालिफिकेशन मुकाबले में सुबह 8:30 बजे से खेलेगी। वहीं पर अगर वो क्वालिफाई कर लेती हैं तो फाइनल मैच 12:30 बजे खेला जायेगा।

और पढ़ें: MMA में रितु फोगाट का जलवा जारी, हासिल की करियर की सबसे बड़ी जीत

एथलेटिक्स में सीमा पुनिया महिला डिस्कस थ्रो में सुबह 6 बजे से खेलती नजर आयेगी, जबकि कमलप्रीत कौर का मुकाबला 7:25 बजे से होगा। पुरुषों की लॉन्ग जम्प में एम श्रीशंकर का मुकाबला 3:40 पर खेला जायेगा। नौकायान में गनपथि केलापांडा, वरुण थक्कर की टीम 49ईआर रेस 10 का मैच सुबह 8:35 बजे से खेला जायेगा।

तीरंदाजी में भारत के अतानु दास का मुकाबला जापान के टी फुरुकावा से प्री-क्वार्टरफाइनल में होगा जिसका आगाज सुबह 7:16 से होगा। अगर अतानु जीत हासिल करते हैं तो सेमीफाइनल सुबह 11:15 बजे और फाइनल राउंड दोपहर 1:00 बजे से खेले जायेंगे। बैडमिंटन में महिला सिंगल्स के लिये पीवी सिंधु का मुकाबला ताई जू यिंग से दोपहर 2:30 बजे होगी। वहीं पर भारतीय महिला हॉकी टीम का मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुबह 8:45 बजे से होगा।

Story first published: Saturday, July 31, 2021, 0:52 [IST]
Other articles published on Jul 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+