
एलिका श्मिट
जर्मनी की माैजूदा समय चर्चित एथलीट एलिका श्मिट को सबसे खूबसूरसत एथलीट माना जाता है। 22 साल की एलिका टोक्यो में जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। वह 4 × 400 मीटर रिले में प्रतिस्पर्धा करती दिखेंगी। एलिका 2017 यूरोपीय एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में 4 × 400 मीटर रिले इवेंट में दूसरे स्थान पर और 2019 यूरोपीय एथलेटिक्स में तीसरे स्थान पर रही थी। 5 फीट 11 इंच की हाइट वाली एलिका इंस्टाग्राम पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। इंस्टाग्राम पर इनके 18 लाख से भी ज्यादा फोलोअर्स हैं। वह आए दिन अपनी हाॅट तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

जंजा गार्नब्रेट
टोक्यो में अपनी अदाओं का जलवा जंजा गार्नब्रेट भी बिखेरती हुईं नजर आएंगी। वह स्लोवेनियाई की स्पोर्ट क्लाइंबर हैं, जिन्होंने कई लीड क्लाइंबिंग और बोल्डरिंग इवेंट जीते हैं। जंजा अभी 22 साल की हैं, लेकिन इनके चाहने वालों की संख्या कम नहीं। इंस्टाग्राम पर इनके 2 लाख 67 हजार से भी ज्यादा फोलोअर्स हैं। जंजा इस बार टोक्यो 2020 में मेडल जीतने के लिए जोर लगाएंगी। गार्नब्रेट ने 2014 विश्व युवा बी चैंपियनशिप में मुख्य प्रतियोगिता में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता था।

लेटीशिया बुफोनी
पहली बार ऐसा माैका आया है जब ब्राजील की लेटीशिया टोक्यो ओलंपिक के स्केटबोर्डिंग खेलों में भाग लेती दिखेंगी। लेटीशिया ने अपने लाइफस्टाइल के चलते कई लोगों के दिलों में जगह बनाई हुई है, लेकिन इस बार देखना यह बाकी है कि क्या 27 साल की लेटीशिया मेडल जीत पाती हैं या नहीं। लेटीशिया के इंस्टाग्राम पर करीब 30 लाख तक फोलोअर्स हैं।

साइमन बोल्स
अमेरिका की जिम्नैस्टिक क्वीन साइमन बाइल्स अब तक की सबसे महान और सबसे प्रभावशाली महिला जिमनास्ट में से एक मानी जाती हैं। 19 विश्व खिताब अपने नाम कर चुकीं बाइल्स से लोगों को इस साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिक से काफी उम्मीदें हैं। साइमन वर्ल्ड चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाली जिम्नास्ट हैं। बाइल्स ने 2016 ओलिंपिक में चार गोल्ड और एक ब्राॅन्ज मेडल जीता था। 24 साल की साइमन इस बार टोक्यो ओलंपिक में भी मेडल जीतकर अपना नाम और ऊंचा ले जाना चाहेंगी। उनके इंस्टाग्राम पर 44 लाख से भी ज्यादा फोलोअर्स हैं। साइमन का रंग भले ही सांवला हो, लेकिन उनकी अदाएं किसी को भी घायल कर सकती हैं।

सानिया मिर्जा
भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी भी अपनी खूबसूरती के चलते चर्चा में रहती हैं। उन्हें भारत की सबसे हाॅट महिला टेनिस खिलाड़ी माना जाता है। सानिया मिर्जा चौथी बार ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रही हैं। वह रिकॉर्ड चार ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली भारत की पहली महिला एथलीट होंगी। सानिया के इंस्टाग्राम पर 74 लाख से भी ज्यादा फोलोअर्स हैं जहां वह आए दिन तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
