Tokyo Olympics: ओलंपिक पर कोरोना का साया गहराया, खेल गांव में दो एथलीट का टेस्ट पॉजिटिव
नई दिल्लीः टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना की मुसीबत और बढ़ती जा रही है क्योंकि ओलंपिक विलेज में दो एथलीटों का कोविड टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। इस बात की जानकारी रविवार को अधिकारियों ने दी। इससे पहले शनिवार को भी बताया गया कि ओलंपिक गांव में एक और शख्श भी कोरोना की चपेट में आ गया था। अब दो केस ओलंपिक विलेज में हो चुके हैं और पहले ही विरोध झेल रहे ओलंपिक की परेशानी बढ़ गई है।
जापान में लोगों ने पहले ही कोरोना की आशंका के चलते ओलंपिक का भारी विरोध किया था लेकिन सरकार ने किसी भी हाल में इसको कराने का फैसला लिया। इससे पहले जो केस खेल गांव में पॉजिटिव आया था वह एथलीट नहीं था।
(अपडेट- एक और एथलीट का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। वह ओलंपिक विलेज में नहीं था बल्कि गेम्स होटल में मौजूद था।)
ओलंपिक विलेज वह जगह होती है जहां महाप्रतियोगिता के लिए एकजुट हुए दुनिया के सारे एथलीटों को कंपटीशन चलने तक रखा जाता है। इसमें कई अपार्टमेंट्स और डाइनिंग एरिया होते हैं जहां पर प्रतियोगिता के चरम पर 6,700 एथलीट और अधिकारियों के रहने का इंतजाम है।
ये ओलंपिक खेल पहले ही जापान में लोकप्रियता खो चुके हैं और कोरोना के चलते बंद दरवाजों के पीछे कराए जा रहे हैं। यहां तक इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी के प्रेसीडेंट थॉमस बॉच ने जापानी लोगों से अपील की थी कि खेल को सपोर्ट करें।
दिक्कत की बात यह भी है कि चेक रिपब्लिक की टीम का एक सदस्य भी टोक्यो में लैंड करने के बाद कोविड पॉजिटिव पाया गया है। वह जितने भी लोगों के संपर्क में आया उनको भी आइसोलेशन के लिए बोला गया है।
कोरोना के केस और भी बढ़ सकते हैं क्योंकि एथलीटों ने इस सप्ताह की शुरुआत में टोक्यो पहुंचना शुरू किया है और शनिवार की रात को पहला भारतीय दल ओलंपिक के लिए रवाना हुआ। खेलों में भाग लेने वाले सभी एथलीट ओलंपिक गांव में रहेंगे।
शनिवार को टोक्यो के नए कोविड-19 मामले 1,410 दर्ज किए गए। वे एक सप्ताह पहले 950 थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
