For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo Olympics : जब सुशील कुमार ने लंदन में जीता ऐतिहासिक मेडल, अब खा रहा है जेल की हवा

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक 2020 की शुरूआत 23 जुलाई को होने जा रही है। एक बार फिर भारतीय खिलाड़ियों से मेडल लाने की उम्मीद है। हालांकि 2016 ओलंपिक में भारत सिर्फ 2 ही मेडल जीत पाया था। वहीं 2012 में लंदन में हुए ओलंपिक में भारत ने 6 मेडल हासिल किए थे जिसमें 2 सिल्वर तो 4 ब्राॅन्ज मेडल शामिल थे। एक सिल्वर मेडल शूटिंग में विजय कुमार ने जीता था तो दूसरा पहलवान सुशील कुमार ने कुश्ती में जीतते हुए इतिहास रचा था। दरअसल, सुशील ने 66 किलोग्राम वर्ग में यह मेडल अपने नाम किया और वो भारत के पहले एथलीट बन गए जिसने ओलिंपिक्स में दो मेडल जीते। इससे पहले सुशील ने बीजिंग ओलंपिक में ब्राॅन्ज मेडल जीता था।

की थी जबरदस्त शुरूआत

की थी जबरदस्त शुरूआत

सुशील ने 2012 ओलंपिक से पहले बिजिंग ओलंपिक में अपना दम दिखाया था, जिसके चलते उनका नाम चांद पर था। कोई भी पहलवान 2012 ओलंपिक में उनकी टक्कर का नहीं दिखता था। पूरी उम्मीद थी कि वो गोल्ड मेडल लाएंगे। चाैंकाने वाली बात यह थी कि सुशील ने अपने पहले मैच में उस पहलवान को मात दी थी जिसने बीजिंग ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। सुशील ने तुर्की के साहिन रमजान को हराकर क्वार्टर फाइनल में एंट्री की। इसके बाद सुशील का क्वार्टर फाइनल में उजबेकिस्तान के पहलवान अख्तियार नवरूजोव से मुकाबला हुआ। पहला राउंड सुशील के नाम रहा, जिसमें उन्होंने 3-1 से बढ़त बनाई। लेकिन दूसरे राउंड में उन्हें 1-2 से पिछड़ना पड़ा। अब आखिरी राउंड अहम था जिसमें सुशील ने पूरा दम लगाकर 2-0 से लीड बनाकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सुशील ने इख्तियार को 6-3 से पटखनी दी।

फिर सेमीफाइनल में कर दिया एकतरफा मुकाबला

फिर सेमीफाइनल में कर दिया एकतरफा मुकाबला

सुशील जुनून में थे। सेमीफाइनल में उनका सामना कजाकिस्तान के पहलवान तांतारोव से हुआ। यह एकतरफा मैच रहा क्योंकि सुशील ने बड़ी आसानी से मैच 9-3 से अपने नाम कर लिया। पले राउंड में सुशील ने 3-0 से बढ़त बनाई। फिर तांतारोव ने दूसरे राउंड में 3-0 की बढ़त बनाई। अब आखिरी राउंड अहम था, क्योंकि अंक बराबरी पर थे, लेकिन सुशील ने फुर्ती दिखाते हुए 6 अंक बटोकर 9-3 से मैच जीत लिया।

फाइनल में आने लगीं उल्टियां

फाइनल में आने लगीं उल्टियां

करोड़ों भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि सुशील अब गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच देंगे, लेकिन सुशील की तबीयत खराब हो गई। उनके शरीर में पानी की कमी आई जिस कारण उन्हें उल्टियां होने लगीं। फाइनल में उनका सामना जापान के पहलवान तासुहीरो से था। हालांकि, तबीयत बिगड़ने के बावजूद सुशील अखाड़े में उतरे। तासुहीरो ने एकतरफा मुकाबले में सुशील कुमार को 4-1 से हराकर गोल्ड अपने नाम कर लिया। वहीं सुशील ने सिल्वर मेडल अपने नाम कर इतिहास रचा।

अब खा रहा है जेल की हवा

अब खा रहा है जेल की हवा

हालांकि, अब ये पहलवान जेल की हवा खा रहा है। सुशील पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर 24 वर्षीय युवा पहलवान सागर राणा की हत्या का आरोप लगा है। इस मामले में सुशील कई दिनों तक फरार भी रहे, लेकिन अंत में दिल्ली पुलिस उन्हें पकड़ने में कामयाब रही। सुशील अब तिहाड़ जेल में हैं। उनके खिलाफ सबूत भी हैं। पुलिस के पास वीडियो फुटेज है जिसमें सुशील के हाथ में डंडा दिखाई दे रहा जिससे उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर सागर व उसके दो दोस्तों की पिटाई की। सागर की माैत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त ठीक हैं। सुशील पर अब काला धब्बा लग चुका है। पीड़ित परिवार सुशील को फांसी देने की गुहार लगा चुका है।

Story first published: Monday, June 28, 2021, 9:13 [IST]
Other articles published on Jun 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+