नई दिल्लीः टोक्यो ओलंपिक के लिए काउंटडाउन स्टार्ट हो चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में देश के विभिन्न एथलीटों का एथलीटों का उत्साह भी बढ़ाया है। विश्व में खेल प्रतियोगिता का यह महामंच 23 जुलाई से 8 अगस्त तक चलेगा जिसमें 100 से ज्यादा भारतीय एथलीट अभी तक क्वालीफाई कर चुके हैं और अंतिम संख्या 120 से 130 के करीब हो सकती है। भारत ने अभी तक इस प्रतियोगिता में 28 मेडल जीते हैं जिसकी शुरुआत 1900 ओलंपिक से हुई थी जब नॉर्मन रिचर्ड ने पुरुषों की 200 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीता था। भारत को अंतिम मेडल 2016 के ओलंपिक में मिला था जब पीवी सिंधु और साक्षी मलिक ने क्रमशः सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था।
भारत द्वारा ओलंपिक में जीते गए अब तक के मेडल की लिस्ट-