Tokyo Olympics में 201 सदस्यीय भारतीय दल होगा शामिल, यह खिलाड़ी बनें ध्वजवाहक
नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई से शुरू होने वाले खेलों के महाकुंभ ओलंपिक में इस बार भारत से करीब 126 खिलाड़ियों का दल रवाना होने वाला है। खिलाड़ियों को उम्मीद है कि ओलंपिक के इतिहास में भारतीय दल के लिये यह साल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा क्योंकि भारत इस बार ओलंपिक सबसे ज्यादा जीतने वाला है। इस बीच भारतीय ओलंपिक संघ ने टोक्यो में होने वाले ओलंपिक के ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय ध्वजवाहकों का नाम घोषित कर दिया है, जिन्हें मैदान पर भारत का झंडा लेकर टीम का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान मिलेगा।
आईओए ने 6 बार की बॉक्सिंग वर्ल्ड चैम्पियन मैरी कॉम और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को ओपनिंग सेरेमनी के दौरान ध्वजवाहक बनने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं आईओए ने पहलवान बजरंग पुनिया को क्लोजिंक सेरेमनी के दौरान भारत का झंडा लेकर दल का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान दिया है।
और पढ़ें: IPL 2021 के बचे हुए मैचों का आयोजन हुआ मुश्किल, यूएई में टीमों के सामने आई नई चुनौती
उल्लेखनीय है कि टोक्यो में 23 जुलाई को ओपनिंग सेरमनी का आयोजन होगा जबकि क्लोजिंग सेरमनी 8 अगस्त को आयोजित की जायेगी। भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने इसको लेकर आधिकारिक पत्र जारी किया है जिसमें उन्होंने इसकी पुष्टि की है। गौरतलब है कि पहले ओलंपिक का आयोजन इसी तारीख पर पिछले साल किया जाना था लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते इसे एक साल तक के लिये स्थगित करना पड़ा।
पत्र में उन्होंने कहा,'टोक्यो 2020 में 23 जुलाई को होने वाली ओपनिंग सेरेमनी में मुक्केबाज मैरी कॉम और कप्तान मनप्रीत सिंह भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे जबकि 8 जुलाई को होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी में पहलवान बजरंग पुनिया भारतीय दल के ध्वजवाहक बनेंगे।'
और पढ़ें: IPL 2021 के बचे हुए मैचों में श्रेयस अय्यर करेंगे वापसी, कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान
नरिंदर बत्रा ने इस दौरान यह भी कन्फर्म किया कि ओलंपिक्स के लिये भारत की ओर से 126 खिलाड़ी भाग लेते नजर आयेंगे जिनके साथ 75 सहायक दल भी मौजूद होगा, ऐसे में ओलंपिक के लिये भारत से 201 सदस्यीय दल जायेगा। इस दल में 56 प्रतिशत पुरुष और 44 प्रतिशत महिलायें होंगे जो कि 76 खेलों के 85 मेडल के लिये प्रतिस्पर्धा का हिस्सा बनेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
