Tokyo 2020 : कल होंगे भारत के दो मुकाबले, जानिए कितने बजे देख सकेंगे मैच

नई दिल्ली। टोक्यो में तिरंगा फहराना है तो 'गोल्ड' पर निशाना लगाना है। यही संदेश है भारत के खिलाड़ियों को जो अपना दम दिखाने की शुरूआत 23 जुलाई से करेंगे। टोक्यो ओलंपिक इस बार कई मायनों में खास होने जा रहा है। भारत ने 228 सदस्यीय दल भेजा है, जिसमें 119 खिलाड़ी हैं। रियो ओलंपिक 2016 में भारत की झोली में सिर्फ 2 ही मेडल आए थे, लेकिन इस बार संख्या बढ़ने की उम्मीद है। भारत कल यानी कि 23 जुलाई को अपने चार खिलाड़ियों को मैदान पर उतारेगा। ये मुकाबले कितने बजे शुरू होंगे, आइए जानें-

शुरूआत तीरंदाजी से होगी। दीपिका कुमारी अपने मुकाबले के साथ अभियान की शुरूआत करेंगी। दीपिका महिला व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड में हिस्सा लेंगी। मुकाबला सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा। इसके बाद तीरंदाजी का दूसरा मुकाबला पुरुषों की व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड का होगा, जो सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। इसमें अतनु दास, प्रवीण जाधव और तरुणदीप अपनी किस्मत आजमाएंगे।

दीपिका तीरंदाजी में तीसरी बार देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। दीपिका ने 12 साल की उम्र में इस खेल से जुड़ने का फैसला किया था। विश्व कप प्रतियोगिताओं में 9 गोल्ड मेडल, 12 सिल्वर मेडल और सात ब्रॉन्ज मेडल जीतने वालीं दीपिका से सभी भारतीयों को उम्मीद है कि वो अच्छा कर देश के लिए मेडल लाएंगी। दूसरी ओर अतनु दास, प्रवीण जाधव और तरुणदीप सही निशाना लगा पाएंगे या नहीं, यह भी देखने के लायक होगा।

Story first published: Thursday, July 22, 2021, 12:12 [IST]
Other articles published on Jul 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+