For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo Olympics : एथलीट ने जीता मेडल, दुखी हुई पूर्व गर्लफ्रेंड, बोली- ब्रेकअप करके हुई गलती

टोक्यो : वक्त बदलते समय नहीं लगता। काैन सा शख्स कब रातोंरात मशहूर हो जाए, अंदाजा लगाना आसान नहीं रहता। इसीलिए कहा जाता है कि हर उस इंसान की कदर करो जो आपकी कदर करता है। टोक्यो ओलंपिक में एक एथलीट ने जब मेडल जीता तो उसकी पूर्व गर्लफ्रेंड का खूब दर्द छलक उठा। उसको पछतावा है कि वो मेडल जीतने वाले अपने एक्स-बाॅयफ्रेंड के करीब नहीं है।

यह भी पढ़ें- अथिया शेट्टी के साथ इंग्लैंड में घूम रहे हैं केएल राहुल, सामने आई तस्वीर

वाइल्ड ने जीता मेडल

वाइल्ड ने जीता मेडल

दरअसल, टोक्यो ओलंपिक में ट्रायथलॉन इवेंट में न्यूजीलैंड के हेडन वाइल्ड ने मेडल जीता। उन्होंने अपने देश के लिए ब्राॅन्ज मेडल जीता। यह न्यूजीलैंड का भी पहला मेडल रहा। हेडन वाइल्ड को न्यूजीलैंड से चारों तरह से सराहना प्राप्त होने लगी। पूरा न्यूजीलैंड खुशी में डूब गया कि उनके देश के एथलीट ने टोक्यो में राष्ट्रीय धव्ज लहराया, लेकिन इस बीच उनकी एक्स गर्लफ्रेंड काफी निराश दिखीं। न्यूजीलैंड का मीडिया वाइल्ड के घर पहुंच गया और सभी से प्रतिक्रिया लेने लगा। इस दाैरान निजी न्यूज चैनल से एक लड़की मिली, जो खुद को वाइल्ड की पूर्व गर्लफ्रेंड बता रही थी।

पूर्व गर्लफ्रेंड को रिश्ता तोड़ने का है दुख

पूर्व गर्लफ्रेंड को रिश्ता तोड़ने का है दुख

इस लड़की से सवाल किया गया कि आप ब्राॅन्ड मेडल विजेता वाइल्ड को कोई मैसेज देना चाहती हैं। ऐसे में उस लड़की ने जवाब देते हुए कहा, "मुझे दुख है कि मैंने वाइल्ड से रिश्ता तोड़ लिया है है।" इसके बाद वो और उसके दोस्त जोर-जोर से ठहाके ने लगे। इसके आगे उस लड़की ने कहा, ''मुझे वाइल्ड पर बहुत गर्व है। उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए जो भी काम किया है वह शानदार है।''

स्पेन में है वाइल्ड की वर्तमान गर्लफ्रेंड

स्पेन में है वाइल्ड की वर्तमान गर्लफ्रेंड

जब टोक्यो में मौजूद वाइल्ड से सवाल किया गया कि वो अब जीतने के बाद क्या करेंगे तो उनका जवाब एक्स गर्लफ्रेंड को और झटका देने वाला था। वाइल्ड ने कहा, "मैं अपनी गर्लफ्रेंड को फोन करुंगा जो इस वक्त स्पेन में माैजूद है।"

Story first published: Wednesday, July 28, 2021, 14:40 [IST]
Other articles published on Jul 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+