Tokyo Olympics : महज 2 मिनट में फाइनल हार गए दीपक पूनिया, अभी भी जीत सकते हैं ब्राॅन्ज मेडल
टोक्यो । पुरुष फ्रीस्टाइल कुश्ती के 86 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में दीपक पूनिया हार गए हैं। वह मुकाबला महज 2 मिनट में हार गए, इसी के साथ वह फाइनल में प्रवेश करने से भी चूक गए। उन्हें अमेरिका के मोरिस डेविड टेलर के हाथों एकतरफा हार मिली है। पहले ही राउंड में पूनिया को 10-0 से हार मिल गई।
हालांकि पहला राउंड कड़ा देखने को मिला जहा दोनों पहलवान अंक लेने के लिए जोर लगाते रहे, लेकिन अंत में मोरिस ने बाजी मार ली। मोरिस ने लगातार 7 अंक बटोरे फिर 3 अंक और बटोरे और वे 10-0 के साथ पहले ही राउंड में फाइनल में पहुंच गए। दीपक के पास अभी भी ब्राॅन्ज मेडल जीतने का मौका बाकी है। इसके लिए उन्हें अगले मुकाबले में मोरिस से हारे पहलवानों के बीच रेपचेज राउंड में जीतने वाले पहलवान के साथ भिड़ना होगा।
ऐसा रहा अभी तक पूनिया का टोक्यो ओलंपिक का सफर
दूसरी वरीयता प्राप्त दीपक पूनिया ने चीन के लिन जुशैन को 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।पहला राउंड 3-3 पर खत्म हुआ था। पूनिया दूसरे राउंड में सघर्ष करते दिख रहे थे, लेकिन राउंड के समाप्त होने के 10 सेकंड पहले उन्होंने 5-3 की बढ़त बना ली। दीपक की जीत तय थी, लेकिन चीनी पहलवान ने जजों के फैसले को चुनौती दी, जिसे जजों ने खारिज किया और दीपप को एक बोनस अंक और मिल गया। इस तरह पूनिया ने 6-3 से मैच जीत लिया।
वहीं प्री-क्वार्टर फाइनल में 12-1 से नाइजीरिया के एकरेकेमे एगियोमोर को हराया था। यह मुकाबला दूसरे राउंड में समाप्त हुआ था। पूनिया ने पहले राउंड में 4-1 से बढ़त बनाई थी। दूसरे राउंड में भी पूनिया हावी दिखे। उन्होंने नाइजीरिया के पहलवान को कोई भी माैका नहीं दिया। पूनिया ने 8-1 की बढ़त बना ली थी। फिर लगातार 4 अंक बटोरे तो रैफरी ने मैच रोकते हुए 12-1 से पूनिया को विजयी घोषित कर दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
