200 मीटर के सेमीफाइनल में जगह बनाने फेल दुती चंद, आखिरी पायदान पर रहीं
टोक्यो, 02 अगस्त। भारतीय एथलीट दुती चंद ने महिलाओं के 200 मीटर के राउंड हीट-4 इवेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और 23.85 सेकेंड में रेस को पूरा किया, लेकिन बावजूद इसके वह सातवे पायदान पर रहीं और अगले राउंड के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाईं। इससे पहले 100 मीटर में भी दुती चंद सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाईं थीं और सातवे पायदान पर रही थीं। 100 मीटर में दुती ने 11.54 सेकेंड में रेस को पूरा किया था। बहरहाल दुती चंद के मेडल की रेस से बाहर होने के बाद भारत की उम्मीदें कमलप्रीत कौर पर टिकी हैं। 64 मीटर डिस्कस फेंक कर उन्होंने फाइनल में अपनी जगह पहले ही पक्की कर ली है। ऐसे में शाम को 4.30 बजे पूरे देश की निगाहें कमलप्रीत कौर पर होगी।
दुती चंद 200 मीटर स्प्रिंट में पदक की रेस से हुईं बाहर, उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ 23.85 सेंकेड में यह रेस पूरी की लेकिन बावजूद इसके वह आखिरी पायदान पर रहीं और अगले राउंड के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाईंरेस में क्रिस्टीन बोमा पहले पायदान पर रहीं। उन्होंने महज 22.11 सेकेंड में रेस को पूरा किया, उन्होंने नामीबिया का रिकॉर्ड तोड़ दिया और सबसे तेज 200 मीटर की रेस पूरी करने वाली खिलाड़ी बन गईं। वहीं अमेरिका की गैब्रील थॉमस दूसरे पायदान पर रहीं, उन्होंने 22.20 सेकेंड में रेस को पूरा किया। इससे पहले 100 मीटर की रेस की बात करें को दुती 11.54 सेकेंड के साथ सातवे पायदान पर रही थीं और सेमीफाइनल में जगह बनाने में विफल रही थीं। जबकि शेली एन ने रेस में टॉप किया था और 10.84 सेकेंड में रेस को पूरा किया था। वहीं अज्ला पोंटे ने 10.91 सेकेंड में रेस को पूरा करके दूसरे स्थान पर जगह बनाई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
