For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo Olympics: जिमनास्ट में खत्म हुई पदक की आस, प्रणति नायक हुईं बाहर

टोक्यो, 25 जुलाई। ओलंपिक में भारत की ओर से एकमात्र जिमनास्ट प्रणति नायक का मेडल की रेस से बाहर हो गई हैं। वह ऑल राउंड इवेंड में ऑल बार्स, बीम्स और फ्लोर एक्सरसाइज व वॉल्ट में हिस्सा ले रही थीं। फ्लोर एक्सरसाइज के दौरान प्रणति ने कुल 10.633 अंक हासिल किए, इस दौरान वह थोड़ा नर्वस नजर आ रही थीं। जज ने उन्हें 4.40 डी स्कोर दिया और उन्होंने अपने अच्छे प्रदर्शन की बदौलत 6.233 अंक हासिल किए। हालांकि वह पहले राउंड में पिछड़ने के बाद वापसी करने में सफल रहीं और उन्होंने डबल ट्विस्ट और फुल फॉरवर्ड ट्विस्ट काफी आत्मविश्वास के साथ किया।

वॉल्ट की बात करें तो प्रणति ने 13.466 अंक हासिल किए, उन्होंने सिर्फ एक ही वॉल्ट किया और ऐसा उन्होंने क्यों किया इसकी वजह साफ नहीं हो सकी है। लेकिन इसकी वजह से वह फाइनल की रेस से बाहर हो गईं। भारतीय फैंस यह समझ नहीं पाए कि आखिर क्यों प्रणतिने एक ही वॉल्ट किया, उन्होंने ऐसा किसी गलती से किया या फिर पहले वॉल्ट में कोई खामी रह गई, इसे जानने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है था कि फाइनल की रेस में बने रहने के लिए प्रणति वॉल्ट करेंगी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

बार्स पर प्रणति ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया, उन्होंने कुल 9.033 का स्कोर हासिल किया। इस दौरान उन्होंने काफी अच्छी मुद्रा में प्रदर्शन किए। उनकी फॉर्म में कुछ खामियां थीं। उन्होंने 4.1 डी और 4.933 का स्को दिया गया। उनका बीम इवेंट कुछ खास नहीं रहा, इसमे कुछ खामियां थीं, जिसकी वजह से जज ने उन्हें 9.433 का स्कोर दिया। बीम इवेंट के दौरान प्रणति के फॉल की वजह से स्कोर कम हुआ।

गौर करने वाली बात है कि प्रणति पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर के करकर गांव से आती हैं। वह इस बार के ओलंपिक में एकमात्र खिलाड़ी हैं जोकि भारत का प्रतनिधित्व ओलंपिक में करने के लिए पहुंची थीं। 20213-14 में प्रणति ने नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। बता दें कि 2016 के रियो ओलंपिक में दीपा करमाकर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

Story first published: Sunday, July 25, 2021, 11:20 [IST]
Other articles published on Jul 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+