For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

गुरप्रीत सिंह ने किया निराश, 50 किलोमीटर की पैदलचाल नहीं कर सके पूरी

टोक्यो । भारत के गुरप्रीत सिंह भीषण गर्मी और उमस के कारण ऐंठन के कारण लगभग 50 किलोमीटर की पैदलचाल पूरी नहीं कर सके हैं। उन्होंने 35 किलोमीटर का सफर तय किया, लेकिन इसके बाद वह असहज महसूस करने लगे, जिसके बाद वह दाैड़ से बाहर हो गए। उनकी ऐंठन में दर्द उठी, जिसके लिए मेडिकल टीम भी बुलाई गई। 25 किमी के हाफवे प्वाइंट पर गुरप्रीत 2:01:54 के समय के साथ 49वें स्थान पर थे। लेकिन बाद में उन्हें दर्द ने चपेट में ले लिया, जिस कारण वह फिनिश लाइन पर नहीं पहुंच सके। गुरप्रीत 35 किमी की दूरी दो घंटे 55 मिनट 19 सेकंड में पूरी करके 51वें स्थान पर रहे।

गुरप्रीत का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन फरवरी में राष्ट्रीय पैदलचाल चैम्पियनशिप में आया था। तब उन्होंने तीन घंटे 59 मिनट और 42 सेकंड की दाैड़ पूरी कर गोल्ड मेडल जीता था। बता दें कि स्पर्धा शुरू होने के समय सापोरो ओडोरी पार्क पर तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस था लेकिन बाद में बढकर 30 डिग्री पहुंच गया । उमस भी 80 प्रतिशत थी । कुल 59 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, लेकिन इसमें से 12 खिलाड़ी लाइन फिनिश नहीं कर सके।

वहीं पोलैंड के डेविद तोमाला सबको हैरान करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। उन्होंने 30 किलोमीटर के निशान पर रेस वॉक पर नियंत्रण कर लिया, और इसे कभी नहीं छोड़ा। उन्होंने एक एक समय अपनी बढ़त को तीन मिनट से अधिक तक बढ़ा दिया, हालांकि फिनिश लाइन पार करने के दौरान वह अविश्वसनीय रूप से असहज दिख रहे थे। लेकिन जल्द ही डेविड ने वापसी कर ली। डेविड तोमाला 3:50:08 के समय के साथ ओलंपिक चैंपियन बन गए। जर्मनी के जोनाथन हिल्बर्ट ने 3:50:44 के साथ सिल्वर मेडल जीता जबकि कनाडा के इवान डनफी ने 3:50:59 के समय के साथ ब्राॅन्ज मेडल जीता।

इससे पहले वीरवार को भारत के केटी इरफान, संदीप कुमार और राहुल का पुरुषों की 20 मीटर रेस वॉक में निराशाजनक प्रदर्शन रहा क्योंकि वे गुरुवार को यहां साप्पोरो ओडोरी पार्क में शीर्ष दस में भी जगह नहीं बना सके। संदीप 23वें स्थान पर जबकि राहुल और इरफान क्रमश: 47वें और 52वें स्थान पर रहे।

Story first published: Friday, August 6, 2021, 10:30 [IST]
Other articles published on Aug 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+