Tokyo Olympics: दूसरे स्टेज से बाहर हुए सौरभ चौधरी-मनु भाकर,शूटिंग में पदक की उम्मीदों को झटका
टोक्यो, 27 जुलाई। भारतीय शूटर्स ने पिछले कुछ दिनों में अपने प्रदर्शन से काफी निराश किया था। लेकिन आज भारतीय शूटर्स ने अच्छी शुरुआत की है।10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स इवेंट में भारतीय शूटर मनु भाकर और सौरभ चौधऱी ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और पहले स्टेज को क्वालिफाई किया। दोनों ही दूसरे स्टेज में पहुंच चुके हैं और भारत के लिए पदक की उम्मीद को जिंदा रखा है। सौरभ चौधरी और मनु भाकर ने 600 में से 582 अंक हासिल करके दूसरे स्टेज में प्रवेश किया है। हालांकि यशस्विनी देसवाल और अभिषेक वर्मा ने निराश किया है और दोनों प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं।
मिक्स डबल्स में मनु भाकर ने काफी निराश किया, दूसरे स्टेज में उनके 14 अंक कम हुए। जबकि सौरभ के सिर्फ 6 अंक कम हुए। दोनों ने मिलकर दूसरे स्टेज में सिर्फ 380 अंक हासिल किए। मनु भाकर का खराब प्रदर्शन भारतीय टीम को भारी पड़ा जिसकी वजह से भारतीय जोड़ी सातवे पायदान पर पहुंच गई और मेडल की रेस से बाहर हो गई। बता दें कि भारत का आज आखिरी शूटिंग इवेंट बचा है। भारत के दिव्याश सिंह पवार और इलावेनिल वैल्वेरियन 10 मीटर एयर राइफल मिक्स में हिस्सा लेंगे। ऐसे में दोनों पर भारतीय फैंस की आज नजर रहेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
