For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo Olympics : मेडल जीतने से चूक गईं कमलप्रीत काैर, छठे स्थान पर रही

टोक्यो । भारत की उम्मीदों को एक और झटका लगा है। सोमवार को महिला डिस्कस थ्रो में कमलप्रीत काैर मेडल जीतने से चूक गई हैं। वह छठे स्थान पर रहीं। कमलप्रीत ने अपने पहले प्रयास में 61.62 मीटर का थ्रो फेंका था। दूसरा थ्रो उनका फाउल रहा, लेकिन तीसरे थ्रो में उन्होंने 63.70 मीटर का निशान छूकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। चाैथा थ्रो उनका फाउल रहा फिर पांचवें थ्रो में उन्होंने 61.37 मीटर की दूरी तय की।

आखिरी डिस्क थ्रो में कमलप्रीत से काफी उम्मीद थी। वह कोच के साथ बात करती भी दिंखी, लेकिन उनका छठा प्रयास भी फाउल रहा। हालांकि भारत की तरफ से डिस्कस थ्रो में उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है। अमेरिका की वैलेरी ऑलमैनने 68.98 की दूरी के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि जर्मनी की क्रिस्टिन पुडेन्जो ने 66.86 मीटर थ्रो के साथ सिल्वर और क्यूबा की याइमे पेरेज ने 65.72 मीटर का थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्राॅन्ज मेडल जीता।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कमलप्रीत ने क्वालीफिकेशन में 64 मीटर का डिस्कस फेंककर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। यह उनका पहला ओलंपिक है जिसमें उन्होंने अपनी पहचान बना ली है। कमलप्रीत के पास ओलंपिक में ट्रैक एंड फील्ड में भारत को पहला मेडल दिलाने का माैका था, लेकिन वह चूक गईं।

Story first published: Monday, August 2, 2021, 19:10 [IST]
Other articles published on Aug 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+