For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo Olympics : मैरीकॉम-मनप्रीत ने थामा तिरंगा, खड़े होकर PM मोदी ने बजाई तालियां

टोक्यो : ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का मार्च पास्ट 21वें नंबर पर हुआ। इस दाैरान हाॅकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह पगड़ी बांधे हुए नजर आए। वह तिरंगा हाथ में लेकर आगे निकले। इस तरह मनप्रीत सिंह और मैरी कॉम नेतृत्व में भारतीय दल टोक्यो में ओलंपिक स्टेडियम में पहुंचा। उद्घाटन समारोह में 19 खिलाड़ी व छह अधिकारी शामिल हुए।

वहीं खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस समय खड़े होकर तालियां बजाईं जब भारतीय दल मार्च पास्ट कर रहा था। पीएम पिछले कई दिनों से खिलाड़ियों का लगातार हाैसला बढ़ाते नजर आए हैं। यहां तक कि उन्होंने कुछ खिलाड़ियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बात भी की। इसके अलावा पीएम मोदी ने पीवी सिंधु से वादा भी किया है कि अगर वो मेडल लाती हैं तो वह उनके साथ आइसक्रीम खाएंगे।

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में भारत की तरफ से 125 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जो कि अभी तक का भारत का सबसे बड़ा दल है। टोक्यो ओलंपिक में 205 देशों से 11 हजार एथलीट शामिल हुए हैं। 17 दिनों तक चलने वाले टोक्यो ओलंपिक में 33 अलग-अलग खेलों के 339 इवेंट्स होंगे। भारत के 125 खिलाड़ी हिस्से लेंगे। 84 मेडल इवेंट्स में भारतीय खिलाड़ी इस बार हिस्सा ले रहे हैं। महामारी ने कई हद तक खिलाड़ियों की मुश्किलों को काफी बढ़ा दिया है। कोरोना की वजह से खिलाड़ियों को हर दिन कोविड-19 टेस्ट से गुजरना पड़ेगा। बिना कोविड 19 टेस्ट रिपोर्ट से किसी भी खिलाड़ी को मैदान पर एंट्री नहीं मिल पाएगी।

Story first published: Friday, July 23, 2021, 19:27 [IST]
Other articles published on Jul 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+