For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

हार के बाद भवानी देवी ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी तो पीएम मोदी ने ऐसे बढ़ाया हौसला

टोक्यो, 27 जुलाई। भारतीय तलवारबाज सीए भवानी देवी ने जिस तरह से पहली बार ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया और अपना पहला मैच जीता इसके बाद उनकी जमकर तारीफ हो रही है। दूसरे मैच में हार के बाद भवानी ने सोशल मीडिया के जरिए लोगो से माफी मांगी। ट्वीट करके भवानी देवी ने लिखा, बड़ा दिन, यह रोमांचक और भावुक दोनों था। मैंने पहला मैच 15/3 से नादिया अजीजी के खिलाफ जीता और ऐसा करने वाली भारत की पहली तलवारबाज बनी। लेकिन मैं दूसरा मैच मैनन ब्रूनेट के खिलाफ 7/15 से हार गई, जोकि वर्ल्ड नंबर 3 खिलाड़ी थीं। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की लेकिन जीत नहीं सकी। मैं माफी चाहती हूं। लेकिन भवानी देवी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारीफ की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भवानी देवी की उपलब्धि की तारीफ करते हुए लिखा, आपने अपना हर तरह से सर्वश्रेष्ठ दिया, जीत और हार जीवन का हिस्सा है। भारत आपके योगदान पर गौरवान्वित है। आप हमारे नागरिकों के लिए एक प्रेरणा हैं। प्रधानमंत्री के ट्वीट से गदगद भवानी देवी ने लिखा, जब आपकी प्रेरणा आपको प्रेरणा कहता है तो इससे बेहतर क्या ही हो सकता है, कोई इससे ज्यादा क्या ही मांग सकता है। प्रधानमंत्री जी आपके शब्द मुझे प्रेरित करेंगे, मैं मैच हार गई फिर भी आप मेरे साथ खड़े रहे, आपके इस रुख और नेतृत्व से मुझे हौसल मिलेगा, मेरा आत्मविश्वास बढ़ेगा कि मै और कड़ी मेहनत कर सकूं और आने वाले मैच जीत सकूं, जय हिंद।

ओलंपिक में दूसरे मैच में हार के बाद भवानी देवी ने लिखा, लाखो भारतीय, खासतौर पर मेरे कोच निकोला जेनोटी, मेंटल ट्रेनर, एंजेलो कार्नमोला और मेरी माता का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी जोकि मेरी ताकत का मजबूत स्तंभ थीं जोकि मेरा मैच देखने के लिए जापान आईं जिन लोगों ने तमिलनाडु ने मेरे लिए प्रार्थना की, मीडिया हाउस जिसने मेरी तारीफ की उन सभी लोगों का मैं शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। आप सभी लोगों का शुक्रिया मैं और ताकत के साथ वापसी करूंगी और अगले ओलंपिक में सफलता हासिल करूंगी।

Story first published: Tuesday, July 27, 2021, 9:08 [IST]
Other articles published on Jul 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+