Tokyo Olympics: सत्विकसाईराज-चिराग शेट्टी ग्रुप प्ले स्टेज में जीते, टेबल टेनिस में हारे शरत कमल
टोक्योः ओलंपिक 2020 में 27 जुलाई का दिन भारत के लिए मिला-जुला दिन जारी है। 10मीटर एयर पिस्टल इवेंट से मनु भाकर और सौरभ चौधरी की चुनौती समाप्त होना वाकई निराशाजनक रहा। हॉकी में स्पेन पर 3-0 से जीत बेहतर थी फिर टेबल टेनिस में शरत कमल को चीनी लीजेंड मा लोंग से हार का सामना करना पड़ा।
मा लोंग टेबल टेनिस में बड़ा दर्जा रखते हैं और यह मैच शरत कमल का शायद कभी नहीं था लेकिन उन्होंने प्रयास करके दिखाया और कुछ मौकों पर मा लोंग के पसीने भी छुड़ाए। पुरुष सिंगल्स का यह मुकाबला राउंड 3 मैच को लेकर आया जिसमें भारत को चीन के हाथों 4-1 से हार का सामना करना पड़ा। मा लोंग ने यह मुकाबला 4-1 से जीत लिया।
मैच की शुरुआत में लोंग ने कमल पर 11-7 से आसान जीत दर्ज की लेकिन दूसरे गेम में कमल ने शानदार वापसी की और 11-8 से गेम जीता। फिर तीसरे गेम में भी कमल का जुझारूपन दिखा जब उन्होंने पिछड़ने के बाद फिर से वापसी की लेकिन मा लोंग 13-11 से मैच जीतने में कामयाब रहे। इसके बाद पूरे मैच में लोंग की क्लास दिखी और कमल कहीं भी टिक नहीं पाए। अगले दो गेम में कमल को 4-11, 4-11 से मात मिली।
वहीं बैडमिंटन में सात्विकसाईराज/ चिराग शेट्टी की जोड़ी ने भारत को पुरुष डबल्स के ग्रुप प्ले स्टेज मुकाबले में जीत दिला दी है। उनको ब्रिटेन की जोड़ी बेन लेन और सीन वेंडी को हराने में बहुत जोर नहीं लगाना पड़ा। भारत सीधे गेम्स में 21-17, 21-19 से जीत गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
