Tokyo Olympics : राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं की चयन प्रक्रिया में हो सकती है देरी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं के लिए चयन प्रक्रिया में देरी हो सकती है। खेल मंत्रालय इस साल 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होने वाले टोक्यो ओलंपिक के बाद खेल पुरस्कार विजेताओं को चुनेगा। देरी का कारण यह है कि ओलंपिक में पदक जीतने वाले एथलीट भी पुरस्कार विजेताओं की सूची में शामिल हो सकते हैं।
खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, "हमें इस साल के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए पहले ही नामांकन मिल चुके हैं। नामांकन की तारीखें अभी बंद हैं। लेकिन हमारी पिछली बैठक में हमने चर्चा की है कि इस साल ओलंपिक पदक विजेता भी लिस्ट में शामिल किए जाएंगे।'' उन्होंने कहा, "ओलंपिक आठ अगस्त को समाप्त हो रहा है, इसलिए पुरस्कार विजेताओं के चयन की प्रक्रिया में देरी हो सकती है।" यदि चयन पैनल खेलों की समाप्ति के 10 दिनों के भीतर पुरस्कार विजेताओं के नामों को अंतिम रूप देने में असमर्थ होता है तो समारोह में भी देरी हो सकती है।
उन्होंने कहा, "हम जल्द ही इस मुद्दे पर अंतिम फैसला लेंगे। हम इस पर फैसला करने के लिए ओलंपिक के ठीक बाद एक और मीटिंग करने की योजना बना रहे हैं। अगर हमारा कोई एथलीट ओलंपिक पदक जीतता है, तो निश्चित रूप से उसे सम्मानित किए जाने पर विचार किया जाएगा।'' सूत्र के अनुसार, ''अगर हम ओलंपिक के बाद एक हफ्ते या 10 दिनों के भीतर बैठक कर सकते हैं, तो पुरस्कार 29 अगस्त को दिए जाएंगे नहीं तो इसे कुछ दिनों के लिए स्थगित किया जा सकता है।''
गाैर हो कि राष्ट्रीय सम्मान के लिए नामांकन की प्रक्रिया दो बार विस्तार के बाद पांच जुलाई को समाप्त हो गई। महामारी के मद्देनजर आवेदकों को ऑनलाइन स्व-नामांकन की अनुमति दी गई थी, लेकिन राष्ट्रीय महासंघों ने भी अपनी प्राथमिकताएं भेजी हैं। पिछले साल, 74 प्राप्तकर्ताओं को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
