For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo Olympics : साैरभ चाैधरी ने तोड़ी उम्मीदें, जवाद फोरोघी ने जीता 'गोल्ड' मेडल

टोक्यो : निशानेबाजी में एक बार फिर भारत को निराशा हाथ लगी है। दरअसल, भारत की उम्मीद और क्वालिफिकेशन में पहले नंबर पर रहे साैरव चाैधरी मेडल जीतने से चूक गए हैं। 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में चाैधरी 137.4 के स्कोर के साथ 7वें नंबर पर रहे। वहीं ईरान के निशानेबाज जवाद फोरोघी ने गोल्ड मेडल जीतते हुए एक नया ओलंपिक रिकाॅर्ड कायम कर दिया। जवाद ने गोल्ड मेडल के लिए 244.8 का रिकाॅर्ड स्कोर किया।

ब्राॅन्ज मेडल सर्बिया के डेमिर मिकेच ने 237.9 के स्कोर से अपने नाम किया, जबकि ब्राॅन्ज मेडल चीन केवेई पैंग को 217.6 के स्कोर से हासिल हुआ। इससे पहले चौधरी ने क्वालीफाइंग राउंड में पहला स्थान हासिल किया और फाइनल राउंड में जगह बनाई। क्वालीफाइंग राउंड में 36 शूटर्स ने हिस्सा लिया था और टॉप 8 ने फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई किया। सौरभ चौधरी ने 6 राउंड में 95, 98, 98, 100, 98, 97 सहित कुल मिलाकर 586 अंकों के साथ पहले स्थान पर कब्जा किया था, लेकिन फाइनल में जाकर उन्हें हार मिली।

गाैर हो कि इससे पहले भारतीय महिला निशानेबाजों ने अपना खेल दिखाया, लेकिन वह फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाईं। महिलाओं की 10 मी. एयर राइफल के क्वालिफिकेशन राउंड में भारत की इलावेनिल और अपूर्वी चंदेला कमाल नहीं दिखा सकीं। इन दोनों में से कोई भी भारतीय शूटर फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सका।

Story first published: Saturday, July 24, 2021, 13:07 [IST]
Other articles published on Jul 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+