For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo Olympics: शूटिंग और आर्चरी के कोच अब भारतीय कुश्ती टीम की करेंगे मदद

टोक्यो, 01 अगस्त। भारतीय आर्चरी और शूटिंग टीम के दो फिजियोथेरेपिस्ट अब भारतीय कुश्ती की टीम के साथ टोक्यो ओलंपिक में जुड़ेंगे। आर्चरी और शूटिंग में भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, लेकिन अभी भी देश को कुश्ती से पदक की उम्मीद है, लिहाजा आर्चरी और शूटिंग के दोनों कोच कुश्ती टीम के साथ टोक्यो में बने रहेंगे। पहलवान विनेश फोगाट ने पिछले हफ्ते इस बात पर नाराजगी जाहिर की थी कि उनकी फिजियो पूर्णिमा जोकि उनके साथ पूरे यूरोप दौरे पर साथ थीं, उन्हें ओलंपिक के लिए मान्यता नहीं दी गई।

यह मुद्दा उस वक्त काफी तूल पकड़ा था जब कुश्ती टीम के साथ सिर्फ एक ही फिजियोथेरेपिस्ट बृजेश कुमार टोक्यो पहुंचे थे। सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि विनेश फोगाट ने जीनिया समर के नाम का सुझाव दिया था जोकि ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट फिजियि हैं और भारतीय शूटिंग दल के साथ हैं। चिन्मय श्रीरंग जोकि भारतीय आर्चरी टीम के फिजियो हैं वो भी अब कुश्ती टीम को अपनी सेवाएं देंगे। जानकारी के अनुसार बजरंग पुनिया ने भिड़े का नाम सुझाया था। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सूत्र ने बताया कि फिजियो बृजेश कुमार जोकि पुरुषों की कुश्ती टीम के साथ रूस में थे, वह टीम के साथ जुड़ गए हैं। इसके अलावा दो अन्य फिजियो भी टीम के साथ जुड़ेंगे क्योंकि दूसरे इवेंट में उनकी जिम्मेदारी पूरी हो चुकी है।

बता दें कि बजरंग, रवि दाहिया और दीपक पुनिया शुक्रवार को टोक्यो पहुंचे हैं। तीनों ही पहलवानों ने शनिवार को अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। तीनों के विदेशी कोच अभी तक नहीं पहुंचे हैं, माना जा रहा है कि वो सोमवार को टोक्यो पहुंचेंगे। शेड्यूल के अनुसार सोनम मलिक 3 अगस्त से भारतीय कुश्ती अभियान की शुरुआत करेंगी। भारत से कुल 7 पहलवान टोक्यो में मेडल के लिए लड़ाई लड़ेंगे। रवि, दीपक और अंशु 4 अगस्त को अपना मैच खेलेंगे। विनेश फोगाट का मैच 5 अगस्त को है जबकि बृजेश और सीमा बिसला का मैच 6 अगस्त को है। रेसलिंग के मैच 1 से 7 अगस्त के बीच होंगे।

Story first published: Sunday, August 1, 2021, 12:12 [IST]
Other articles published on Aug 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+