For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo Olympics: टेबल टेनिस में भारत को बड़ा झटका, सुतीर्था मुखर्जी को मिली हार

टोक्यो, 26 जुलाई। टेबल टेनिस में भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। सुतीर्था मुखर्जी को टेबल टेनिक के एक महिला मुकाबले में पुर्तगाल की फू यू के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। फू यू ने सुतीर्था मुखर्जी को 4-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। दोनों के बीच मैच 23 मिनट चला और इस दौरान फू यू पूरी तरह से सुतीर्था मुखर्जी पर हावी नजर आईं। पहले दो गेम हारने के बाद सुतीर्था के पास फू यू के सामने खुद को बनाए रखने की चुनौती थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकीं। फू यू ने लगातार तीसरे गेम में जीत दर्ज करके अच्छी बढ़त हासिल कर ली है, उन्हें अगले राउंड में जाने के लिए सिर्फ एक मैच जीतने की जरूरत है।

पहले दो गेम हारने के बाद सुतीर्था के लिए वापसी काफी मुश्किल थी। जबकि फू यू दूसरी तरफ जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही थीं और उन्होंने तीसरे गेम में जीत दर्ज की। अगले राउंड में पहुंचने के लिए फू यू को एक ही जीत की दरकार है। इससे पहले अचंता शरत कमल ने पुरुषों के सिंगल्स में राउंड 3 में जीत दर्ज की थी, उन्होंने पुर्तगाल के टियागो अपोलोनिया को मात दी थी। कमल ने टियागो को राउंड 2 में 4-2 से मात दी। टियागो और शरत कमल के बीच मुकाबला 48 मिनट तक चला।

Story first published: Monday, July 26, 2021, 11:50 [IST]
Other articles published on Jul 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+