Tokyo Olympics : तजिंदरपाल ने तीसरे प्रयास में भी किया फाउल, फाइनल की होड़ से बाहर
टोक्यो : पुरुषों के शॉटपुट क्वालिफिकेशन के ग्रुप-ए में उतरे तजिंदरपाल सिंह तूर टोक्यो 2020 में मंगलवार को आखिरी भारतीय एथलीट के तौर पर उतरे। तजिंदरपाल ने अपने दूसरे प्रयास के बाद तीसरे प्रयास में भी फाउल थ्रो कर गए। इसी के साथ उनकी फाइनल में पहुंचने की उम्मीद खत्म हो गई है। तूर का पहला थ्रो 19.99 मीटर का फेंका था, लेकिन अगले दोनों प्रयास में फाउल थ्रो के बाद वे 13वें नंबर पर रहे है।
न्यूजीलैंड के थोमस वाॅल्श ने 21.49 मीटर, ब्राजील के डार्लान रोमानी ने 21.31 मीटर और मिस्र के अमर मुस्तफा हसन ने 21.23 मीटर का थ्रो फेंकता हुआ क्वालिफाई कर लिया है। इस स्पर्धा में महज 12 ही एथलीट ग्रुप-ए और ग्रुप-बी क्वालिफिकेशन में से मिलकर फाइनल में पहुंचने हैं।
महिला जैवलिन थ्रो में अन्नू रानी भी फाइनल की दाैड़ से बाहर हो गई हैं। अन्नू रानी सिर्फ 54.04 मी की दूरी के साथ अपने ग्रुप में 14वें स्थान पर रहीं। दोनों ग्रुप मिलाकर भी अन्नू रानी की दूरी सबसे कम रही और वो फाइनल में प्रवेश नहीं कर सकीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
