For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo Paralympics: भविना पटेल फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली पैरा पैडलर बनी

टोक्यो: भारत की भविना पटेल का पैरालंपिक में शानदार सफर जारी है और जिस रफ्तार से वे आगे बढ़ रही हैं उससे भारत को इन खेलों के 2020 एडिशन का पहला गोल्ड मेडल मिलने की संभावना बहुत मजबूत हो गई हैं। टेबल टेनिस में भविना पटेल फाइनल इवेंट में पहुंच चुकी हैं और कम से कम एक सिल्वर मेडल पक्का हो चुका है। भविना भारत को व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड दिलाकर इतिहास रचने से मात्र एक कदम दूर हैं क्योंकि उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की झांग मियाओ को 7-11, 11-7, 11-4, 9-11, 11-8 से मात दी है।

भविना का गोल्ड मेडल मैच कल यानी 29 अगस्त को सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर होगा और वे यहां तक पहुंचने वाली देश की पहली पैरा पैडलर हैं। क्लास 4 में कंपीट करते हुए भविना ने यह इतिहास रचा है। फाइनल में उनका सामना चीन की झाउ यिंग से होगा।

मैच जीतने के बाद भविना ने कहा, "ऐसे ही मेरी हिम्मत बनी रही और हमारे भारतवासियों का प्यार बना रहा तो मैं गोल्ड जीतकर ला सकती हूं। मैंने केवल यही सोचा था कि जो भी मैच आता जाएगा उसमें 100 प्रतिशत देना है। मैं फाइनल के लिए मानसिक तौर पर रेडी हूं और यहां पर भी अपना 100 प्रतिशत देना है।"

असल में भविना ने शुक्रवार को ही पैरालंपिक लेवल पर भारत के लिए इतिहास रच दिया था क्योंकि वे सेमीफाइनल में पहुंचने वाली देश की पहली टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गई थीं। इससे पहले वे क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाली भी भारत की पहले टेबल टेनिस खिलाड़ी बनी थीं। भविना का क्वार्टर फाइनल में मुकाबला सर्बिया की बोरिस्लावा पेरिच रांकोविच से हुआ था।

अब भारत का पैरालंपिक पदक पक्का हो गया है। अब तक भारत ने इन खेलों में 12 मेडल जीते हैं। भवीना का गोल्ड बड़ी उपलब्धि होगा क्योंकि यह व्यक्तिगत इवेंट में आएगा। इस बार नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में भारत को गोल्ड दिलाया था और अब पैरालंपिक में इतिहास बनने की ओर है।

Story first published: Saturday, August 28, 2021, 8:11 [IST]
Other articles published on Aug 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+