For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo Paralympics: मनीष नरवाल ने शूटिंग में जीता गोल्ड, सिंहराज को मिला सिल्वर

टोक्यो: भारत का दिन पैरालंपिक खेलों में 5 सिंतबर को एक बार फिर से यादगार रहा है क्योंकि पहले तो भारत के दो पैरा शटलरों ने फाइनल में पहुंचकर दो पदक पक्के कर दिए और अब शूटिंग में दो मेडल आ चुके हैं जिसके साथ भारत ने टोक्यो पैरालिंपिक में अपने पदकों की संख्या 15 तक पहुंचा दी है क्योंकि मनीष नरवाल और सिंहराज शनिवार को मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच 1 शूटिंग फाइनल में पहले और दूसरे स्थान पर रहे। जहां 19 वर्षीय मनीष ने 218.2 के नए पैरालिंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता, वहीं सिंहराज ने टोक्यो पैरालिंपिक में अपना दूसरा पदक - 216.7 के साथ रजत पदक जीता।

इस हफ्ते की शुरुआत में 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 कांस्य पदक जीतने वाले 39 वर्षीय सिंहराज ने शनिवार को कड़े मुकाबले में आरओसी के सर्गेई मालिशेव को मात दी, जिन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल एसएच1 इवेंट में वर्ल्ड रिकॉर्ड रखने वाले मनीष नरवाल शनिवार को फाइनल में एलिमिनेशन चरण की 5वीं सीरीज तक स्वर्ण पदक की स्थिति में रहने वाले मालिशेव को पछाड़ते हुए अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में थे। मनीष ने एक सीरीज में 10.8 और 10.5 का स्कोर किया जिसने उन्हें स्वर्ण पदक की स्थिति में पहुंचा दिया।

यह टोक्यो पैरालिंपिक में निशानेबाजी के खेल में भारत का 5वां पदक था क्योंकि अवनि लखेड़ा ने खेलों में मनीष के स्वर्ण पदक और सिंहराज के जुड़वां पदक से पहले एक स्वर्ण और कांस्य जीता था। भारत ने पैरालंपिक खेलों में अपने स्वर्ण पदक की संख्या 3 कर ली है।

प्रधानमंत्री ने मनीष को शानदार उपलब्धि पर बधाई दी-

"टोक्यो पैरालिंपिक में गौरव आना जारी है। युवा और शानदार प्रतिभावान मनीष नरवाल की शानदार उपलब्धि। उनका स्वर्ण पदक जीतना भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। उन्हें बधाई। आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं"

दूसरा मेडल जीतने वाले सिंहराज अधाना के लिए उन्होंने लिखा-

"सिंहराज अधाना ने ये दोबारा कर दिखाया। उन्होंने एक और मेडल जीता, इस बार ये मिक्सड 50मीटर पिस्टल एसएच1 इवेंट में आया। भारत उनके प्रदर्शन से आनंदित है। उनको बधाई। भविष्य में उनके इवेंट के लिए शुभकामनाएं।"

Story first published: Saturday, September 4, 2021, 10:09 [IST]
Other articles published on Sep 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+