नई दिल्ली: टोक्यो पैरालंपिक में भारत के लिए आज यानी 31 अगस्त की सुबह बहुत खास नहीं रही। शूटिंग में रुबिना फ्रांसिस ने 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता के क्वालिफाई राउंड में अच्छा प्रदर्शन करके 7वां स्थान बनाया लेकिन वे फाइनल में पदक से चूक गईं।
दूसरी और एथलेटिक्स की 100मीटर रेस में सिमरन ने टी13 राउंड 1 हीट 2 में 5वां स्थान हासिल किया।
इसी बीच अनुभवी आर्चर राकेश कुमार ने अंतिम 8 एलिमिनेशन राउंड में मारिया मेरेचेक को 140-137 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। राकेश ने आगे क्वार्टरफाइनल में भी अच्छा प्रदर्शन किया और अपने चाइनीज प्रतिद्वंदी से लड़ते हुए 143-145 से मैच हारे।
इससे पहले भारत की टोक्यो पैरालंपिक की पहली मेडलिस्ट भविनाबेन पटेल का एक्शन फिर से दिखाई दिया जब उन्होंने महिला डबल्स में सोनल पटेल के साथ जोड़ी बनाई। उन्होंने क्वार्टरफाइनल तक का सफर तय किया और महिला टीम में चीन की यिंग झोउ और बियान झांग के खिलाफ हार देखी। इस जोड़ी को 2-11, 4-11, 2-11 से हार का सामना करना पड़ा।
एथलेटिक्स में भारत का एक और मेडल मैच भाग्यश्री माधवराव खेल रहीं थी जो शॉट पुट एफ34 फाइनल में 7वें स्थान पर रहीं। उन्होंने सराहनीय प्रदर्शन किया और टोक्यो 2020 में अपनी बेस्ट परफॉरमेंस दी जहां उन्होंने 7मीटर का आंकड़ा दर्ज किया।
10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 शूटिंग में पुरुषों क्वालिफिकेशन राउंड में भारत के मनीष नरवाह और सिंहराज अधाना ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। मनीष क्वालीफिकेशन राउंड में 575 के स्कोर के साथ शीर्ष रहे।