For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo Paralympics: सुहास यतिराज, प्रमोद भगत बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचे

नई दिल्लीः दुनिया के नंबर एक पैरा-शटलर प्रमोद भगत ने शनिवार को टोक्यो पैरालिंपिक में पुरुष सिंगल बैडमिंटन SL3 फाइनल में प्रवेश करते हुए अपनी प्रतिष्ठा के मुताबिक प्रदर्शन किया। विश्व चैंपियन ने सेमीफाइनल में जापान के फुजिहारा डाइसुके को महज 36 मिनट में हरा दिया।

प्रमोद भगत ने जापानी शटर 21-11, 21-16 को पछाड़ दिया। प्रमोद ने अपने खेल में स्ट्रोक प्ले का शानदार मुजायरा पेश किया जिसके वजह से उन्होंने अपने खेल में वन ऑफ द बेस्ट माना जाता है। 34 वर्षीय खिलाड़ी को टोक्यो पैरालिंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखने में कोई परेशानी या बाधा नहीं दिखी है। उम्मीद है उनका गोल्ड मेडल आ रहा है, फिलहाल भारत का एक और पदक तो पक्का हो ही चुका है।

प्रमोद भगत ने नजरें पैरालंपिक स्वर्ण पर जमाई हैं। वे इस पैरालंपिक में अपने फाइनल तक के सफर में केवल एक ही गेम हारे हैं। इसी बात से पता चलता है अब भारत के लिए एक और गोल्ड मेडल की उम्मीद करना बेमानी नहीं है। उन्होंने ग्रुप चरण में हमवतन मनोज सरकार और यूक्रेन के अलेक्जेंडर चिरकोव को हराया।

प्रमोद शनिवार को दोपहर 3 बजे IST पुरुष एकल SL3 फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथेल से भिड़ेंगे। यह विश्व चैंपियनशिप बेसल फाइनल का रीमैच होगा क्योंकि नंबर 1 और नंबर 2 एक-दूसरे के खिलाफ आमने-सामने होंगे।

इसी बीच भारत के दूसरे पैरा शटलर मनोज सरकार सेमीफाइनल में हार मिली है और अब वे ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलेंगे। डेनियल बेथेल ने मनोज सरकार के खिलाफ एक शानदार शो में सीधे गेम में हराया। सरकार अब दिन में बाद में कांस्य पदक मैच में जापान के फुजिहारा से भिड़ेगे।

साथ ही प्रमोद दिन में बाद में पलक कोहली के साथ मिश्रित युगल SL3-SU5 सेमीफाइनल में भी होंगे। फाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय जोड़ी का सामना इंडोनेशिया के हैरी सुसांतो और लीनी रात्री से होगा।

सुहास ने भी पक्का किया भारत का मेडल-

इसके साथ भारत के IAS अधिकारी सुहास यतिराज भी पैरा बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचकर भारत का एक और पदक पक्का कर चुके हैं। उन्होंने सेमीफाइनल मैच में इंडोनेशिया के एस फ्रेडी को 2-0 से मात दी। सुहास पुरुष सिंगल्स के एसएल4 में खेलते हैं। अब गोल्ड मेडल मैच के लिए उनका मुकाबला 5 सितंबर को होगा।

Story first published: Saturday, September 4, 2021, 9:03 [IST]
Other articles published on Sep 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+