For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

महामारी में भी इन खिलाड़ियों पर जमकर बरसा पैसा, ये हैं सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 10 खिलाड़ी

नई दिल्ली। पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना महामारी से लड़ रही है। हर क्षेत्र पर इस संक्रमण का असर पड़ा है। लेकिन खेल जगत की बात करें तो फोर्ब्स की लिस्ट में इस साल सबसे अधिक कमाने वाले खिलाड़ियों की सेहत पर कोरोना का कोई खास असर पड़ता नहीं दिख रहा है। खिलाड़ियों की कमाई पर कोरोना का असर देखने को नहीं मिला है। लिस्ट में शीर्ष 10 खिलाड़ियों की कमाई पर कोई खास असर देखने को नहीं मिला है। फोर्ब्स ने वर्ष 2021 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है, यह लिस्ट 1 मई 2020 से 1 मई 2021 के बीच खिलाड़ियों की कमाई के आधार पर है। अहम बात यह है कि सैलरी के अलावा इन खिलाड़ियों ने ब्रांड के प्रचार करके भी कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

महामारी के बावजूद बड़ी डील
महामारी के चलते दुनियाभर में फुटबॉल के खेल के आयोजन पर फर्क पड़ा। बड़ी बेसबॉल लीग पर इसका असर पड़ा और खिलाड़ियों की सैलरी में कटौती देखने को मिली। महामारी में 162 मैचों की बजाए सिर्फ 60 मैच हो सके। लेकिन शीर्ष 10 खिलाड़ियों की बात करें तो उनकी सैलरी पर कोई असर देखने को नहीं मिला है। बल्कि उल्टा 28 फीसदी की कमाई में बढ़ोतरी हुई है। शीर्ष 10 खिलाड़ियों की कुल कमाई 819.2 मिलियन डॉलर से बढ़कर 1.05 बिलियन डॉलर पहुंच गई। लिस्ट में पहली चार खिलाड़ियों ने 100 मिलियन से अधिक की कमाई की है, जिसमे मैकग्रेगर, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, मेस्सी, डैक प्रेसकॉट का नाम शामिल है। शीर्ष 10 खिलाड़ियों ने मैदान के बाहर की डील से 512 मिलियन डॉलर की कमाई की है। जोकि पिछले साल की तुलना में 100 मिलियन डॉलर अधिक है।

शीर्ष 10 खिलाड़ियों की कमाई पर नहीं पड़ा असर

शीर्ष 10 कमाई करने वाले खिलड़ियों पर नजर डालें तो इनके बीच बहुत ज्यादा नूराकुश्ती देखने को नहीं मिली है। तीन खिलाड़ियों ने इस लिस्ट में टॉप 10 में अपनी जगह को बरकरार रखा है। रोनाल्डो ने कुल 869.1 मिलियन डॉलर की कमाई की है। इसमे सैलरी और ब्रांड के साथ करार दोनों शामिल है। वर्ष 2016 और 2017 में वह इस लिस्ट में शीर्ष पर थे। अमेरिका के बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रॉन जेम्स ने कुल 772.5 मिलियन डॉलर की कमाई की है, लेकिन वह कभी भी इस लिस्ट में पहले नंबर पर नहीं रहे। वहीं रोजर फेडरर जोकि पहली बार पिछले साल शीर्ष 4 में शामिल हुए थे उन्होंने कुल कमाई 746.1 मिलियन डॉलर है। इस साल 90 मिलियन डॉलर की कमाई ब्रांड के प्रचार व सैलरी से आई है। अहम बात यह है कि अधिकतर समय इस सीजन में फेडरर चोटिल रहे हैं। बावजूद इसके वह लिस्ट में बरकरार हैं। वह लिस्ट में सातवे पायदान पर है और उनकी कुल कमाई 746.1 मिलियन डॉलर है।

शीर्ष 10 कमाई करने वाले खिलाड़ी

  1. कोनोर मैकग्रेगर- 180 मिलियन डॉलर
  2. लायनॉल मेस्सी- 130 मिलियन डॉलर
  3. क्रिस्टियानो रोनाल्डो- 120 मिलियन डॉलर
  4. डैक प्रेस्कॉट- 10.7.5 मिलियन डॉलर
  5. लेब्रॉन जेम्स- 96.5 मिलियन डॉलर
  6. नेमार- 95 मिलियन डॉलर
  7. रोजर फेडरर- 90 मिलियन डॉलर
  8. लेविस हैमिल्टन- 70 मिलियन डॉलर
  9. टॉम ब्रैडी- 76 मिलियन डॉलर
  10. केविन दूरंत- 75 मिलियन डॉलर

Story first published: Thursday, May 20, 2021, 13:36 [IST]
Other articles published on May 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+