Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अटापट्टू को आस्ट्रेलियाई दौरे से वापस भेजने की अटकलें

बि्रसबेन. 11 नवंबर. वार्ता. चयनकर्ताओं को .कठपुलियों का समूह. कहने वाले श्रीलंका के पूर्व कप्तान मार्वन अटापट्टू के खिलाफ कडे कदम उठाने का संकेत देते हुये टीम प्रबंधन ने आज कहा कि इस बल्लेबाज को आस्ट्रेलियाई दौरे के बीच से ही स्वदेश भेजा जा सकता है

श्रीलंकाई टीम के मैनेजर श्रेयन समररत्ने ने यहां खेले जा रहे पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा कि चयनकर्ताओं के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करने की वजह से श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड सख्त कदम उठा सकता है 1 उन्होंने समाचार एजेंसी .एएपी. से कहा... बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले पर विचार..विमर्श के बाद एक या दो दिन में मुे फोन करके बताएंगे कि इस मामले में क्या करना है 1... टीम मैनेजर के इस बयान के बाद अटापट्टू को आस्ट्रेलियाई दौरे से वापस भेजने की अटकलें तेज हो गयी हैं 1 लगभग एक वर्ष से लगातार नजरअंदाज किये जाते रहे अटापट्टू को आस्ट्रेलिया के मुश्किल दौरे पर भी शुरूआत में शामिल नहीं किया गया था लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया 1 उन्होंने श्रीलंका की पहली पारी में 51 रन की बढिया पारी खेलकर अपने चयन को सही साबित किया

लेकिन शनिवार को उन्होंने बि्रसबेन टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद हुये संवाददाता सम्मेलन में श्रीलंकाई चयनकर्ताओं को कठपुतलियों का समूह कहकर नया विवाद खडा कर दिया 1 उन्होंने कहा था ... श्रीलंकाई क्रिकेट फिलहाल उस दिशा में नहीं जा रहा है जिधर इसे जाना चाहिए 1 चयन प्रक्रिया को सही तरीके से नहीं संभाला गया है 1 दरअसल यह कठपुतलियों का समूह है जिसका अगुआ एक जोकर है 1... इससे पहले भी उनका चयनसमिति के प्रमुख असंता डि मेल से टकराव हो चुका है 1 एक समय श्रीलंकाई टीम के संकटमोचक कहे जाने वाले इस बल्लेबाज को दो साल बाद मौजूदा टेस्ट में खेलने का मौका मिल सका है 1 इसके अलावा उन्हें गत मार्च..अप्रैल में हुये विश्व कप के दौरान भी टीम में रहने के बावजूद एकादश में नहीं शामिल किया गया

प्रेम पार्थिव लखमी1653वार्ता.164

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:08 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+