Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

...

...भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने टास जीतकर दिन रात के इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया 1 सचिन इस मैच में उतरने के साथ ही सर्वाधिक एकदिवसीय मैच खेलने वाले खिलाडी बन गए 1 उन्होंने श्रीलंका के सनत जयसूर्या का 403 वनडे मैचों का रिकार्ड पीछे छोड दिया 1 टास जीतने के बाद सौरभ गांगुली ने हालांकि जोरदार शुरूआत की और शोएब की पहली गेंद पर दो रन लेने के बाद अगली गेंद को सीमा रेखा के पार भेज दिया 1लेकिन शोएब ने तुंरत इसका बदला चुकाते हुए गांगुली को बोल्ड कर दिया 1 भारत का पहला विकेट छह के स्कोर पर गिरा 1 शोएब ने अपने शुरूआती स्पेल में काफी तेज गति के साथ गेंदबाजी की और नए बल्लेबाज गंभीर को उठती गेंदों से परेशान किया 1 मगर जब दिन सचिन का हो तो प्रतिद्वंदी टीम के गेंदबाजों की शामत आना लाजिमी है और आज पाकि स्तान के साथ यही हुआ 1 पिछले मैच में सस्ते में आउट हो जाने वाले सचिन अपनी पूरी लय में थे 1 उमर गुल के एक आेवर में लगातार तीन चौके जडने के बाद यह तो साफ हो गया था कि मास्टर ब्लास्टर को रोकना पाकिस्तानी गेंदबाजों के लिए टेढी खीर साबित होगा 1 सचिन की रंगत में धीरे धीरे गंभीर भी आने लगे और उन्होंने शोएब और गुल दोनों की गेंदों पर कुछ अच्छे हुक शाट खेले 1 सचिन के हर शाट पर ऐसा लग रहा था कि मोहाली के स्टेडियम में बम पटाखे फूट रहें हों1 सचिन ने अपना अर्द्धशतक 57 गेंदों में नौ चौकों की मदद से पूरा कर लिया और भारत के सौ रन 17.2 आेवर में पूरे हो गए

राज /सत्यकाम रामलाल1909जारी वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:07 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+