Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

PBKS vs KKR: कोलकाता की गेंदबाजी के सामने पस्त हुई पंजाब, 123 पर सिमटे किंग्स

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 21वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया जहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच के साथ ही अहमदाबाद के मैदान पर आईपीएल के 14वें सीजन के दूसरे लेग की शुरुआत हुई, जिसके पहले मैच में गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिला। लगातार 4 मैचों में हार का सामना कर इस मैदान पर उतरने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस मैच में अपने गेंदबाजों की मदद से पंजाब की टीम को पस्त करने का काम किया और निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट खोकर 123 रन पर सीमित करने का काम किया।

पंजाब किंग्स के लिये सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (19) और मयंक अग्रवाल (31) ने पहले विकेट के लिये 36 रनों की साझेदारी की लेकिन पैट कमिंस ने कप्तान को नरेन के हाथों कैच कराकर पहला विकेट हासिल किया। पावरप्ले के दौरान पंजाब किंग्स की टीम ज्यादा कुछ नहीं कर सकी और इसी दबाव के चलते राहुल ने अपना विकेट खोया।

और पढ़ें: IPL 2021 छोड़कर जाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर भड़के नाथन कुल्टर नाइल, जानें क्या कहा

इसके बाद पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं कर सकी और निरंतर अंतराल पर विकेट खोती चली गई। पंजाब के लिये क्रिस जॉर्डन ने आखिरी ओवर्स में कुछ अच्छे शॉटस खेलकर टीम के स्कोर को 100 के पार ले जाने का काम किया। क्रिस जॉर्डन ने 18 गेंदों में 1 चौके 3 छक्के लगाकर 30 रनों की पारी खेली। प्रसिद्ध कृष्णा ने बोल्ड मारकर उनकी पारी को समाप्त किया।

निकोलस पूरन (19), शाहरुख खान (13) और क्रिस जॉर्डन (30) के अलावा मध्य क्रम में अन्य कोई बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को छू नहीं सका। केकेआर के लिये युवा गेंदबाज शिवम मावी ने शानदार गेंदबाजी की और अपने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

और पढ़ें: एंड्रयू टॉय ने बताया क्यों बीच सीजन से छोड़ा आईपीएल, कोरोना मामलों को लेकर दिया बड़ा बयान

वहीं पर केकेआर के लिये प्रसिद्ध कृष्णा सबसे गेंदबाज बने जिन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट हासिल करने का काम किया। पैट कमिंस और सुनील नरेन ने 2-2 विकेट हासिल करने का काम किया तो वरुण चक्रवर्ती के खाते में भी एक विकेट आया।

Story first published: Monday, April 26, 2021, 21:19 [IST]
Other articles published on Apr 26, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+