Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाक पर भारत की आसान जीत

india won the matchकानपुर, 12 नवंबरः युवराज सिंह और कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की शतकीय सझेदारी तथा अपने गेंदबाजों के निखरे प्रदर्शन से सलमान बट्ट के शतक की चमक को फीका करते हुए भारत ने पाकिस्तान को तीसरे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 46 रनों से हरा दिया.

पाकिस्तान जीत के लिए 295 रनों की चुनौती का पीछा करते हुए 47.2 ओवरों में सिर्फ 248 रन बना कर आउट हो गया. बट्ट ने जरूर एक छोर मजबूती से थामते हुए 129 रन की यादगार पारी खेली लेकिन उन्हें अपने किसी भी साथी से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल सका. भारत की ओर से रुद्र प्रताप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 63 रन देकर चार विकेट लिए.

युवराज और हरभजन सिंह ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए एक- एक खिलाड़ी को आउट किया. इससे पहले मैन आफ दि मैच युवराज (77) और धोनी (49) के बीच 100 रनों की सझेदारी की मदद से भारत ने अपने 50 ओवरों में छह विकेट पर 294 रन का बड़ा स्कोर बनाया.

इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की शृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली. दोनों टीमों के बीच चौथा मैच ग्वालियर में 15 नवंबर को खेला जाएगा.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:08 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+