खेल. क्रिकेट भारत तीन अंतिम मोहाली..
ट भारत तीन अंतिम मोहाली .. भारत के 150 रन 23 वें आेवर में पूरे हुए और गंभीर ने भी अपना अर्द्धशतक 58 गेंदों में सात चौकों की मदद से पूरा कर लिया1 सचिन अपने 42वें शतक के नजदीक पहुंचते जा रहे थे और स्टेडियम में बैठे दर्शकों की धडकनें तेज होने लगी थी कि कहीं मास्टर ब्लास्टर फिर नर्वस नाइंटीज के शिकार नहीं हो जाए1 आखिर नर्वस नाइंटीज ही नहीं बल्कि 99 का भूत सचिन पर फिर सवार हो गया और वह गुल की गेंद पर विकेट के पीछे कामरान अकमल को कैच दे बैठे
सचिन का आउट होना था कि स्टेडियम में सन्नाटा छा गया और खुद सचिन भी थोडा हतप्रभ रह गए कि एक रन से वह अपना 42वां शतक नहीं बना पाए1 सचिन के आउट होने के सात रन बाद गुल ने गंभीर को शाहिद आफरीदी के हाथों कैच करा दिया
टीम में लौटे सहवाग अच्छे टच में दिखाई दे रहे थे मगर आफरीदी की एक गेंद पर वह बोल्ड हो गए1 अपनी 25 रन की पारी में उन्होंने एक चौका लगाया1 युवराज ने तीन चौकों की मदद से 34 रन की तेज तर्रार पारी खेली1 मगर कप्तान धोनी सिर्फ चार बनाकर और राबिन उथप्पा खाता खोले बिना आउट हुए1 इरफान पठान ने सात रन बनाए और भारत 45 वें आेवर में 278 के स्कोर पर आठ विकेट गंवा चुका था और तब लगने लगा था कि भारत तीन सौ का स्कोर नहीं छू पाएगा1 लेकिन हरभजन के धुआंधार इरादों ने भारत को 321 के मजबूत स्कोर पर पहुंचा ही दिया1 हरभजन ने राव इफ्तिखार की गेंदों पर दो जोरदार छक्के ठोके
पाकिस्तान की तरफ से अख्तर ने 42 रन पर तीन विकेट. गुल ने 56 रन पर दो विकेट. तनवीर ने 56 रन पर दो विकेट और आफरीदी ने 65 रन एक विकेट लिया
राज सत्यकाम जगबीर1928वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications