सुरक्षा व्यवस्था से मीडिया भी हुआ परेशान
मोहाली . 09 नवंबर .वार्ता. भारत और पाकिस्तान के बीच आज यहां दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए कडे सुरक्षा इंतजाम के कारण आम लोगों और मीडिया को खासी परेशानी का सामना करना पडा
स्टेडियम जाने वाले सभी मागो को लगभग आधा किलोमीटर पहले ही बंद कर दिया गया था और दर्शकों की पांच जगह सुरक्षा जांच की गई 1 हर जगह पुलिस तैनात थी और अंतिम प्रवेश द्वार के पास कैमरों से दर्शकों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी
सुरक्षा के इंतजाम इतने कडे थे कि दर्शकों को स्टेडियम में मोबाइल फोन और कलम तक भी अंदर नहीं ले जाने दिया गया
पुलिस के इस इंतजाम से मीडियाकर्मियों को काफी परेशानी उठानी पडी और उन्हें भी मोबाइल फोन के साथ आगे नहीं जाने दिया गया 1 इस दौरान मीडियाकर्मियों ने पुलिस को समाने की भी कोशिश की लेकिन वह वे नहीं माने
पुलिस कर्मियों ने छायाकारों के साथ भी बदसलूकी की और उनके कैमरे छीनने के प्रयास किए गए 1 इसके विरोधस्वरूप छायाकारों ने मैच कवरेज का बहिष्कार करने का फैसला किया 1 मैच शुरू होने तक छायाकारों और पुलिसकर्मियों के बीच सुलह नहीं हो पाई थी 1 लेकिन बाद में पुलिस अधिकारियों के मध्यस्थता करने के बाद छायाकार मैदान में दाखिल हुए
ऐसा पहली बार हुआ है कि पुलिस की कडी सुरक्षा व्यवस्था के कारण मीडियाकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पडा है 1 इस दौरान जब मीडिया के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने टाल दिया
रमेश /सत्यकाम.पार्थिव.राणा 1616वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications