इरफान-मनप्रीत गोनी ने खेली धमाकेदार पारी, फिर भी हारी इंडिया लीजेंड्स
नई दिल्ली। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का 9वां मैच बेहद रोमांचक रहा जिसने अंतिम पलों तक दर्शकों को मनोरंजन करवाया। मुकाबला इंडिया लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंड्स के बीच हुआ जहां इरफान पठान और मनप्रीत गोनी की तूफानी पारियों के बावजूद भी इंडिया लीजेंड्स 6 रन से हार गई। इंग्लैंड लीजेंड्स ने भारत के सामने 7 विकेट खोकर 189 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंडिया लीजेंड्स 7 विकेट खोकर 182 रन बना सका।
इंडिया लीजेंड्स ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इंग्लैंड के लिए ओपनिंग करने आए पी. मस्टर्ड और कप्तान केविन पीटरसन ने अच्छी शुरूआत की। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी हुई। मस्टर्ड ने 14 रन बनाए। वहीं पीटरसन ने 37 गेंदों में 75 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में 6 चाैके तो 5 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा डैरेन मैडी ने (29), क्रिस शोफील्ड (15) और गेविन हैमिल्टन (15)) कुछ रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में यूसुफ पठान ने 3, जबकि इरफान पठान व मुनाफ पटेल ने 2-2 विकेट लिए।
जवाब में उतरी इंडिया लीजेंड्स की शुरूआत बेहद खराब रही। ओपनर वीरेंद्र सहवाग 6 र बनाकर आउट हो गए, जबकि सचिन तेंदलुकर ने 9 रन बनाए। तीसरे नंबर पर आए मोहम्मद कैफ ने 1, जबकि एस बद्रीनाथ ने 8 रन बनाए। युवराज सिंह ने 22 रन बनाए। ऐसे में एक समय इंडिया लीजेंड्स के 6 विकेट 99 रन पर गिर गए थे। लेकिन तभी इरफान पठान और युसूफ पठान ने मिलकर पारी को संभालते हुए मैच में बने रहने की उम्मीद जताई। हालांकि 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर यूसुफ 17 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इरफान का दूसरी तरफ तेज शाॅट खेलने का सिलसिला जारी रहा। 8वें नंबर पर आए नमन ओझा भी 12 रन बनाकर आउट हो गए। फिर 9वें नंबर पर आए मनप्रीत गोनी ने भी इरफान का साथ देते हुए हवाई शाॅट खेलना शुरू कर दिया।
दोनों ने ताबड़तोड़ शाॅट खेलते हुए मैच रोमांचक बना दिया। एक समय लगा कि अब इंडिया लीजेंड्स की पकड़ में मैच आ जाएगा। अंतिम ओवर में जीत के लिए 19 रन चाहिए थे। इरफान ने पहली 4 गेंदों पर 1 छक्के की मदद से 11 रन बटोर लिए। अंतिम 2 गेंदों में 8 रन चाहिए थे, लेकिन स्ट्राइक पर आए मनप्रीत गोनी सिर्फ 1 रन ही ले सके। ऐसे में इंडिया लीजेंड्स रोमांचक मैच में 6 रन से हार गया। टीम भले मैच हार गई, लेकिन इरफान ने 4 चाैकों व 5 छक्कों की मदद से 61 रन ठोके तथा मनप्रीत गोनी ने 16 गेंदों में 35 रन बनाकर सबका दिल जीता। उन्होंने एक चाैथा तो 4 दनदनाते छक्के लगाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
