Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

साउथ के इस मशहूर एक्टर के साथ ज्वाला गुट्टा ने की सगाई, सामने आईं तस्वीरें

नई दिल्ली। भारत की स्टार पूर्व महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने अपने 37वें जन्मदिन को खास बना लिया है। 7 सितंबर 1983 को जन्मीं ज्वाला गुट्टा ने साउथ के सुपरस्टार विष्णु विशाल के साथ सगाई कर ली है। इसकी जानकारी एक्टर ने अपने ट्विटर हैंडल से तस्वीरें शेयर करके दी है। विशाल इन तस्वीरों में ज्वाला गुट्टा को अंगूठी पहनाते हुए दिख रहे हैं।

विशाल ने शेयर की तस्वीरें

विशाल ने शेयर की तस्वीरें

विष्णु विशाल के साथ सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे ज्वाला गुट्टा। जिंदगी की नई शुरुआत। आओ हम पॉजिटिव रहकर अपने, आर्यन, अपने परिवार और दोस्तों के बहतर भविष्य के लिए काम करें।" विष्णु विशाल के इस ट्वीट पर लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। दोनों के बीच अफेयर की खबरें पिछले साल ही आने लगीं थीं, हालांकि नए साल के माैके पर ज्वाला ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर साफ कर दिया कि वे विशाल पर दिल हार चुकी हैं।

तलाकशुदा हैं विशाल

7 सितंबर 1983 को जन्मीं ज्वाला ने 2005 में बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद से शादी की थी, लेकिन ये जोड़ी ज्यादा समय तक नहीं टिक सकी। 29 जून 2011 को उन्होंने अपने पति चेतन आनंद से तलाक लिया था। वहीं विशाल भी तलाकशुदा हैं, जिन्होंने 2011 में रजनी नटराजन से शादी की थी, लेकिन 2018 में वे अलग हो गए। विशाल तमिल एक्टर और प्रोड्यूसर हैं और वे कुछ समय के लिए क्रिकेटर भी रह चुके हैं। टीएनसीए में वे क्रिकेट खेलने के बाद पैर में चोट लगने से उनका क्रिकेट करियर खत्म हो गया था। इसके बाद उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2009 में की थी।

हाल ही में ज्वाला ने पूरा किया जीवन का सपना

हाल ही में ज्वाला ने पूरा किया जीवन का सपना

बता दें कि हाल ही में ज्वाला ने अपनी अकादमी खोलने का सपना पूरा किया था। ज्वाला ने नई दिल्ली में एक शानदार लॉन्चिंग समारोह में अपनी 'ज्वाला गुट्टा एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस' लॉन्च की। अर्जुन अवार्डी और ओलंपियन गुट्टा अकादमी के संस्थापक और प्रचारक हैं। ज्वाला ने 'ज्वाला गुट्टा एकेडमी ऑफ एक्सिलेंस' के लॉन्च के मौके पर कहा था कि उनकी अकादमी युवाओं का पोषण करना और नवजात प्रतिभा का दोहन करना शुरू करेगी। हैदराबाद में अत्याधुनिक परिसर क्रिकेट, बैडमिंटन और तैराकी सहित खेल के ढेर सारे खेलों के लिए प्रशिक्षण सुविधाओं को प्रदान करेगा।

Story first published: Monday, September 7, 2020, 14:37 [IST]
Other articles published on Sep 7, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+