Ind Vs Aus: इस खिलाड़ी को शेन वॉर्न ने बताया Future Captian, लेकिन अभी टीम से करना चाहते हैं बाहर
Ind Vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज ट्रेविस हेड को लेकर महान स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न ने बड़ा बयान दिया है। शेन वॉर्न ने कहा कि ट्रेविस हेड ऑस्ट्रेलिया के अगले कप्तान हो सकते हैं लेकिन फिलहाल उन्हें टीम से बाहर रखना चाहिए जबतक वह अपनी तकनीकी खामियों को दूर नहीं कर लेते हैं। बता दें कि ट्रेविस हेड ने मौजूदा टेस्ट सीरीज में 7, 38 और 17 रन बनाए हैं। भारत के खिलाफ स्कोर नहीं कर पाने की वजह से शेन वॉर्न ने ट्रेविस हेड की खामियों को ठीक करने की बात कही है।
वॉर्न ने कहा कि हमे पता है कि ट्रेविस हेड बहुत ही प्रतिभाशाली हैं, संभव है कि वह भविष्य में टीम के कप्तान बने। वह अब भी कप्तान बन सकते हैं, लेकिन पहले उन्हें टीम में बने रहने पर इस समय ज्यादा ध्यान देना चाहिए, फिलहाल मुझे नहीं लगता है कि मैं उन्हें टीम में रखना चाहूंगा। उनकी तकनीक में कुछ खराबी है, लिहाजा पहले उन्हें इन खामियों को दूर करना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू सायमंड्स ने भी वॉर्न की इस बात का समर्थन किया है और कहा कि ट्रेविस के घरेलू क्रिकेट में वापस जाना चाहिए और अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना चाहिए। जिस तरह से वह शॉट खेल रहे हैं वह खुद ट्रेविस हेड के लिए चिंता का विषय हैं। आउट होने के बाद ट्रेविस हेड खुद भी इस बात को लेकर गुस्सा जाहिर करते हैं कि यह शॉट कतई खेलने लायक नहीं था।
सायमंड्स ने कहा कि जब आप अपनी जगह के लिए खेल रहे होते हैं, इस दौरान आपकी मानसिक स्थिति का सही में टेस्ट होता है। आप हर शॉट जिसे खेलते हैं उसको लेकर आपके दिमाग में सकारात्मक सोच होनी चाहिए, लेकिन फिलहाल वह इस स्थिति में नहीं दिख रहे हैं। उनके आत्मविश्वास में कमी झलक रही है, उन्हें अपनी बल्लेबाजी की तकनीक में सुधार करने की जरूरत है।
शेन वॉर्न ने डेविड वॉर्नर का समर्थन करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि वॉर्नर के साथ मार्कस हैरिस को टीम की बल्लेबाी की शुरुआत करनी चाहिए। जिस तरह से भारतीय गेंदबाजी का अटैक है, ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ एक ही बार 300 रन का स्कोर बना पाई है, मैं चाहता हूं कि टीम में दो मंझे हुए बाएं हाथ के बल्लेबाज बल्लेबाजी करें। जसप्रीत बुमरा और अन्य गेंदबाजों को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के पास बाएं हाथ के बल्लेबाज होने जरूरी हैं। वहीं मैथ्यू वेड और ट्रेविस हेड की बात पर वॉर्न का कहना है कि ट्रेविस हेड को लेकर मैं काफी नाखुश हूं क्योंकि वह हर बार एक ही तरीके से आउट हो रहे हैं, हालांकि वेड को टीम से बाहर निकालने का कोई औचित्य नहीं है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
