'अगली बार जब में अश्विन से मिलूंगा तो उन्हें लेजेंड कहूंगा'
अहमदाबाद। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने जीत दर्ज करके सीरीज में 2-1 से बराबरी कर ली है। यह मैच कई मायनों में टीम के इंडिया के लिए अहम था, इस मैच भारत को हर हाल में जीत दर्ज करनी थी ताकि वह आईसीसी टेस्ट टैंपियनशिप की अपनी दावेदारी को जिंदा रख सके। वहीं इस मैच में तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने अपना टेस्ट करियर का 100वां मैच भी खेल। हालांकि मैच में इशांत शर्मा को सिर्फ एक विकेट मिला और उन्होंने डॉम सिबली को इस ऐतिहासिक मैच में आउट किया, इसके बाद मैच में स्पिन गेंदबाजों का ही बोलबाला रहा। मैच में अक्षर पटेल ने 11 विकेट लिए और अश्विन को भी इस मैच में पीछे छोड़ दिया।
सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज
अश्विन के नाम मैच में 7 विकेट रहे जिसके साथ ही अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट लेने का कीर्तिमान अपने नाम कर दिया और देश के चौथे ऐसे गेंदबाज बन गए जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट लिए हैं। दिलचस्प बात यह है कि अश्निन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 400 विकेट लेने के मामले में दुनिया के दूसरे गेंदबाज हैं।
टेस्ट क्रिकेट असली टेस्ट
अश्निन की इस उपलब्धि पर कप्तान विराट कोहली ने उन्हें लेजेंड करार देते हुए कहा कि अब से वह अश्निन के लेज बुलाएंगे। अश्विन की इस उपलब्धि की हरभजन सिंह ने भी तारीफ की है। हरभजन सिंह ने कहा कि 400 टेस्ट विकेट लेना बड़ी चीज है, वो भी टेस्ट क्रिकेट में। यह ऐसा प्रारूप है जोकि आपकी मानसिक मजबूती और शारीरिक मजबूती को टेस्ट करता है, साथ ही यह आपको हर तरह से टेस्ट करता है। लिहाजा 400 विकेट लेना बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसमे कोई शक नहीं है कि अश्विन महान हैं।
बड़े बल्लेबाजों को आउट करने में अश्विन सबसे आगे
हरभजन सिंह ने कहा कि अगर अश्विन 400 विकेट ना भी लेते तो इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें भारतीय लेजेंड नहीं कहा जाता क्योंकि उन्होंने भारतीय टीम को कई मैच जिताए हैं। कोहली के मुंह से यह सुनना अच्छा लगा कि वह अश्विन को लेजेंड कहेंगे, मैं भी जब अश्विन से मिलूंगा तो उन्हें लेजेंड कहूंगा। बता दें कि तीसरे टेस्ट में अश्विन ने एक बार फिर से बेन स्टोक्स को आउट किया था। अश्विन टेस्ट क्रिकेट में स्टोक्स को 11 बार आउट कर चुके हैं। यही नहीं विपक्षी टीम के बड़े बल्लेबाजों को आउट करने में अश्विन की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने डेविड वॉर्नर को 10 बार आउट किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
