IPL 2020: लाइव मैच में बज रही नकली तालियां, फैन वॉल पर दर्शक, जानें आप कैसे बन सकते हैं इसका हिस्सा
नई दिल्ली। लंबे समय से फैन्स के इंतजार के बीच आज दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज हो चुका है। कोरोना वायरस के चलते इस साल आईपीएल का आयोजन खाली स्टेडियम के बीच संयुक्त अरब अमीरात में कराया जा रहा है। हालांकि अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में जब चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें एक दूसरे का सामना करने उतरी तो टीमों को अपने फैन्स से दूर होने का अहसास नहीं हुआ।
और पढ़ें: IPL 2020, CSK vs MI: पूरी तरह से खाली नहीं है अबु धाबी का स्टेडियम, स्टैंड में दिखे दर्शक
बीसीसीआई ने इस लीग के आयोजन के लिये सुरक्षा का काफी ध्यान रखते हुए इसे जैविक बायो बबल में सुरक्षित माहौल में आयोजित कराया जा रहा है। वहीं बीसीसीआई ने दर्शकों की कमी खिलाड़ियों को महसूस न हो इसके लिये भी खास इंतजाम किये है जिसका नजारा हमें पले मैच के दौरान देखने को मिला।
और पढ़ें: IPL 2020: मैच से पहले मुश्किल में फंसे धोनी, जानें क्यों सोशल मीडिया पर हुए बुरी तरह ट्रोल

मैच में बज रही हैं नकली तालियां
बीसीसीआई ने मैच के दौरान खिलाड़ियों को दर्शकों की कमी महसूस न हो इसके लिये फेक क्लैपिंग का इंतजाम किया है। इसके चलते जब आप मैच के लाइव प्रसारण को देख रहे होंगे तो जब तक आप खाली स्टैंड की तरफ न देखें इस बात का अहसास ही नहीं होगा कि फैन्स मैदान पर आपके साथ नहीं हैं। इस दौरान बीसीसीआई ने नकली शोर, आईपीएल म्यूजिक और तालियों का भी इंतजाम किया है।

बीसीसीआई ने लगाये हैं 4 फैन वॉल
वहीं बीसीसीआई ने अपने दर्शकों को मैच से जुड़ने के लिये सोशल डिस्टैंसिंग का ध्यान रखते हुए स्टेडियम में 4 फैन वॉल का इंतजाम किया है, जिस पर दर्शक वर्चुअल तरीके से लाइव मैच का आनंद उठा सकते हैं। बीसीसीआई की ओर से लगाये गये इन फैन वॉल पर 96 स्लॉट दोनों टीमों उपलब्ध के लिये उपलब्ध रहेंगे। इसके जरिये फैन्स घर बैठे स्टेडियम से जुड़ सकते हैं और लाइव मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।

लाइव मैच में कैसे जुड़ें
गौरतलब है कि मैच के दौरान फैन्स को फैन वॉल पर लाइव मैच का लुत्फ उठाता देखने के बाद लोगों के मन में सवाल उठने लगा है कि वो कैसे इस फैन वॉल का हिस्सा बन सकते हैं और अपनी पसंदीदा टीम को सपॉर्ट कर सकते हैं। इसको लेकर अगर आप भी घर बैठे स्टेडियम का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आप बुक माई शो पर विजिट करके अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं।
बीसीसीआई ने इसको लेकर बुक माई शो के साथ साझेदारी की है और वर्चुअल फैन वॉल के लिये स्लॉट बनाये हैं ताकि फैन्स लाइव मैच का मजा ले सकें।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
