IND vs AUS : मोहम्मद सिराज ने पहली पारी में जीता दिल, रहाणे ने दिया सम्मान
Mohammed Siraj Debut : नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम (Team India) के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को डेब्यू करने का माैका मिला। सिराज ने इस माैके का पहली पारी में पूरा फायदा उठाया। आस्ट्रेलिया (Australia) की पहली पारी महज 195 पर समाप्त हो गई। इस दाैरान सिराज की भी जबरदस्त गेंदबाजी देखने को मिली, जिन्होंने नई व पुरानी गेंद के साथ भी स्विग करते हुए सबको हैरान किया। पहली पारी में ही सिराज ने सबका दिल जीत लिया।
सिराज ने 15 ओवर फेंके जिसमें 40 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। सिराज ने क्रीज पर पैर जमा रहे मार्नस लाबुछाने का शिकार किया। उन्होंने 4 चौकों की मदद से 48 रन भी बनाए। उन्हें पारी के 50वें ओवर की तीसरी गेंद पर यह सफलता मिली। इसके बाद कैमरून ग्रीन को बोल्ड किया, जो 12 रन बना सके। इस मैच में भारत की ओर से टेस्ट में डेब्यू करने वाले शुबमन गिल भी रहे। वह टेस्ट खेलने वाले 297 भारतीय खिलाड़ी बने तो वहीं सिराज 298वें भारतीय प्लेयर बने हैं। इसके साथ-साथ सिराज के पहले टेस्ट विकेट के बाद कप्तान रहाणे ने एक ऐसा काम किया जिसकी तारीफ सोशल मीडिया कर रहा है।
दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि चायकाल के लिए जब मैच रूका और भारतीय खिलाड़ी पवेलियन लौटने लगे तो कप्तान रहाणे ने डेब्यू विकेट लेने वाले सिराज को सबसे आगे किया और उन्हें सबसे पहले पवेलियन जाने के लिए रास्ता दिया। रहाणे के इस व्यवहार ने सबका दिल जीत लिया, जबकि पूर्व दिग्गजों ने भी उनकी प्रशंसा की।
यह पहली बार नहीं है जब दो भारतीय खिलाड़ियों ने एक ही मैच में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया है। इससे पहले 2013 में रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक साथ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। इसके अलावा 2004 में, दिनेश कार्तिक और गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू किए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
