इयोन मोर्गन ने बताया राजस्थान रॉयल्स के लिए ये विस्फोटक बल्लेबाज करेंगे ओपनिंग
नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर हो गए और अब उनकी जगह गुरकीरत सिंह मान को टीम में शामिल किया गया है। इस बीच टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने आईपीएल के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम की सलामी जोड़ी के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कप्ता संजू सैमसन की अगुवाई में राजस्थान रॉयल्स इस बार बेन स्टोक्स और जॉस बटलर के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करेगी।
मोर्गन ने कहा कि अगर दोनों बल्लेबाज टीम के लिए ओपनिंग करते हैं तो यह देखना जबरदस्त होगा। लेकिन दूसरी टीम के कप्तान के तौर पर मैं कह सकता हूं हमे इनिंग में अच्छी गेंदबाजी के साथ शुरुआत करनी होगी। बता दें को इयोन मोर्गन इस बार केकेआर टीम की कप्तानी करेंगे। पिछले सीजन में दिनेश कार्तिक ने सीजन के बीच में कप्तानी का जिम्मा मोर्गन को दिया था।
वहीं मोर्गन का कहना है कि इंग्लैंड की टी-20 टीम की बात करें तो बेन स्टोक्स टीम के लिए मध्य क्रम में ही बल्लेबाजी करेंगे। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के पास टॉप 3 के लिए बहुत से उम्मीदवार बल्लेबाजी के लिए मौजूद हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि मैच को आखिरी के 10 ओवर में जीता जाता है, पहले 10 ओवर में नहीं। लिहाजा इंग्लैंड की टीम अपने मैच विनर के लिए जगह बनाए रखना चाहती है। बता दें कि केकेआर का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 11 अप्रैल को है। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। जबकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ केकेआर का पहला मुकाबला 24 अप्रैल को खेला जाएगा। गौरतलब है कि आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है और इस बार कोरोना के चलते मैदान में दर्शकों के आने पर पाबंदी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
