दक्षिण अफ्रीका में मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया को दिलाई जीत, इधर ममता सरकार ने पत्नी को किया अपमानित
नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी और परिवार को पश्चिम बंगाल में ममता सरकार की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ा। मिली जानकारी के मुताबिक ममता सरकार ने बीते 24 जनवरी को कोलकाता के नेताजी स्टेडियम में 'खेल सम्मान' कार्यक्रम का आयोजन रखा था। इस आयोजन में ममता सरकार खेल के क्षेत्र में बहूमूल्य योगदान देने वाले बंगाल के खिलाड़ियों को सम्मान दिया जाना था। इस कार्यक्रम में ममता सरकार ने मोहम्मद शमी को भी सम्मान देने के लिए निमंत्रण भेजा था।

मोहम्मद शमी की पत्नी पहुंची कार्यक्रम में
मोहम्मद शमी इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में चल रही टेस्ट सीरिज में टीम इंडिया की तरफ से खेल रहे हैं, इसलिए इस कार्यक्रम में मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां और उनके परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे थे। मोहम्मद शमी के अलावा कार्यक्रम में और भी कई खिलाड़ी अनुपस्थित थे। इन अनुपस्थित खिलाड़ियों का सम्मान देने के लिए जब नाम का ऐलान किया गया तो मंच पर पुरस्कार लेने के लिए उनके परिवार के किसी सदस्य को बुलाया गया लेकिन मोहम्मद शमी के साथ ऐसा नहीं हुआ।

मोहम्मद शमी के परिवार को मंच पर नहीं बुलाया गया
मिली जानकारी के मुताबिक मोहम्मद शमी के नाम का ऐलान के बाद मंच पर पुरस्कार लेने के लिए उनकी पत्नी या उनके परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं बुलाया गया। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब मोहम्मद शमी की पत्नी को अपमानजनक स्थिति का समाना करना पड़ा हो। इससे पहले भी उन्हें ट्विटर पर कई मौंको पर फोटो शेयर करने पर कई लोग भद्दे कमेंट्स के साथ ट्रोल कर टुके हैं।

दक्षिण अफ्रीका में मोहम्मद शमी ने दिखाया जलवा
दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में मोहम्मद शमी ने अपनी कहर बरपाती गेंदों के साथ अफ्रीका के 5 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा और इस मैच में जीत दिलाकर टीम इंडिया की लाज बनाई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
