For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

टोरेस गए चेल्सी की झोली में

By Bbc
ब्रिटेन में फ़ुटबॉल खिलाड़ी की बिक्री एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है. इंग्लैंड के फ़ुटबॉल क्लब चेल्सी ने लीवरपूल के स्टार खिलाड़ी फ़र्नांडो टोरेस को आठ करोड़ अमरीकी डॉलर में ख़रीद लिया है.

इस ख़रीद से क़रीब घंटा भर पहले लीवरपूल ने टोरेस की जगह न्यूकासल के एंडी केरोल को पांच करोड़ छह लाख डॉलर में ख़रीदा था. अग्रिम पंक्ति में खेलने वाले 26 वर्षीय फ़र्नांडो टोरेस स्पेन के अंतरराष्ट्रीय स्टार हैं और उनसे चेल्सी ने साढ़े पांच साल के लिए क़रार किया है.

चेल्सी के साथ हुए क़रार के बाद टोरेस ने कहा, "हर फ़ुटबॉल खिलाड़ी का लक्ष्य होता है कि वो दुनिया के चोटी के क्लब के लिए खेले. चेल्सी यूरोप के सबसे बड़े क्लबों में से एक है जो हर टूर्नामेंट को जीतने की दौड़ में रहता है."

टोरेस के साथ क़रार यूरोपीय क्लबों में ट्रांसफ़र के लिए तय समयसीमा समाप्त होने से थोड़ी ही देर पहले पूरा किया गया. टोरेस के जाने की भरपाई करने के लिए लीवरपूल ने उरुग्वे के लूइज़ हुआरेज़ और न्यूकासल के एंडी केरोल की अपनी टीम शामिल किया.

उधर चेल्सी ने बेनफ़िका की रक्षा पंक्ति के खिलाड़ी डेविड लूइज़ को भी ख़रीदा. लेकिन टोरेस की ख़रीद से चेल्सी ने ये मज़बूत संदेश दिया है कि वो अब भी ट्रांसफ़र बाज़ार में एक मज़बूत ख़रीदार है.

पिछले साल फ़ुटबॉल विश्व कप जीतने वाली स्पेन की टीम का हिस्सा रहे टोरेस ने लीवरपूल के साथ साढ़े तीन साल बिताए. इस दौरान उन्होंने 142 मैच खेले जिनमें टोरेस ने 81 गोल किए.

टोरेस ने कहा, "मैं चेल्सी के साथ आकर बहुत ख़ुश और गौरवान्वित महसूस कर रहा है. पिछले तीन-चार दिन मेरे लिए काफ़ी मुश्किल रहे हैं.मैं वाकई बहुत ख़ुश हूं, ये एक बढ़िया क्लब है और मैं नई चुनौती के लिए तैयार हूं.''

''मैं जानता हूं कि चेल्सी के बाद कई महान खिलाड़ी हैं और मुझे टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी." फ़र्नांडो टोरेस क्रिस्टियानो रोनाल्डो, इब्राहिमोविच और काका के बाद दुनिया के चौथे सबसे महंगे फ़ुटबॉल खिलाड़ी बन गए हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:56 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+