For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

नीरज चोपड़ा पर जारी है पैसों और तोहफों की बारिश, जानिए किसने-किसने किया करोड़ो देने का ऐलान

नई दिल्ली, 08 अगस्त। टोक्यो ओलंपिक में जिस तरह से जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता है उसके बाद पूरे देश में हर किसी जुबान पर उनका नाम है। हर कोई नीरज चोपड़ा को बधाई दे रहा है। यही नहीं नीरज चोपड़ा की इस जीत का जश्न इस कदर देशवासी मना रहे हैं कि उन्हें लाखों-करोड़ मैसेज, सोशल मीडिया पर आ रहे है। ओलंपिक में पहली बार किसी भारतीय एथलीट ने गोल्ड मेडल जीता है, ऐसे में नीरज चोपड़ा की इस उपलब्धि के बाद उनपर ना सिर्फ बधाई बल्कि पैसों और इनाम की भी बारिश हो रही है। अभी तक कुल 14.25 करोड़ रुपए के धनवर्षा नीरज पर हो चुकी है।

पंजाब, हरियाणा, मणिपुर सरकार देगी 9 करोड़

पंजाब, हरियाणा, मणिपुर सरकार देगी 9 करोड़

नीरज चोपड़ा को अलग-अलग राज्यों की सरकारों, केंद्र सरकार, खेल संस्थान, निजी कंपनी और उद्योगपतियों की ओर से इनाम दिए जा रहे हैं। लगातार नीरज चोपड़ा पर धन की वर्षा हो रहाहै। इसका सिलसिला हरियाणा सरकार की ओर से शुरू किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नीरज को बधाई देते हुए उन्हे 6 करोड़ रुपए और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया। इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी नीरज को बेहतरीन खेल के लिए दो करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। हरियाणा और पंजाब के अलावा मणिपुर सरकार ने भी नीरज चोपड़ा को एक करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। मणिपुर की कैबिनेट में नीरज चोपड़ा को एक करोड़ रुपए देने का फैसला लिया गया।

Tokyo Olympics Neeraj Chopra: Haryana Govt to Anand mahindra all announced reward | वनइंडिया हिन्दी
बीसीसीआई देगा एक करोड़

बीसीसीआई देगा एक करोड़

इन तीन राज्यों के अलावा बीसीसीआई की ओर से भी नीरज चोपड़ा को एक करोड़ रुपए का इनाम देने का ऐलान किया गया है। बीसीसीआई के सचिन जय शाह ने ट्विटर पर एक ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। जय शाह ने ट्वीट करके लिखा नीरज चोपड़ा को एक करोड़, सिल्वर मेडल जीतने वाले रवि कुमार दाहिया और मीराबाई चानू को 50-50 लाख रुपए और कांस्य पदक जीतने वाली पीवी सिंधु, लवलीना बोरगोहेन, बजरंग पुनिया को 25-25 लाख रुपए व भारतीय पुरुष हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर 1.25 करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा।

सीएसके देगी 2 करोड़

सीएसके देगी 2 करोड़

नीरज चोपड़ा पर धन की बारिश यहीं नहीं रुकी है उन्हें आईपीएल की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने भी इनाम देने का ऐलान किया है। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से नीरज चोपड़ा को एक करोड़ रुपए का इनाम देने का ऐलान किया गया है। सीएसके की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी करके इस बात की जानकारी दी गई है जिसमे कहा गया है कि नीरज पर हम सभी को गर्व है। हम नीरज को एक करोड़ रुपए का इनाम दे रहे हैं इसके साथ ही 8758 नंबर की एक विशेष जर्सी भी बनाई जाएगी।

बायजूस देगी 2 करोड़, रिएल्टेक 25 लाख देगी

बायजूस देगी 2 करोड़, रिएल्टेक 25 लाख देगी

वहीं बाजयूजर कंपनी ने भी नीरज चोपड़ा को दो करोड़ रुपए का इनाम देने का ऐलान किया है। बायजूस कंपनी की ओर से कहा गया है कि वह नीरज को दो करोड़ रुपए का नगद इनाम देगी। इसके अलावा जिन भी खिलाड़ियों ने ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीता है उन्हें एक-एक करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा रिएल्टी कंपनी इलान के चेयरमैन राकेश कपूर ने भी नीरज को 25 लाख रुपए का इनाम देने का ऐलन किया है। राकेश कपूर ने कहा कि यह देश के लिए गर्व की बात है, हम नीरज को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हैं।

आनंद महिंद्रा देंगे एक्सयूवी 700, इंडिगो हमेशा देगी फ्री टिकट

आनंद महिंद्रा देंगे एक्सयूवी 700, इंडिगो हमेशा देगी फ्री टिकट

नीरज पर तोहफो और पैसों की बारिश ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद लगातार जारी है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने नीरज चोपड़ा को कंपनी की नई कार एक्सयूवी 700 देने का ऐलान किया है। इसके अलावा इंडिगो कंपनी की ओर से ऐलान किया गया है कि एक साल तक नीरज चोपड़ा मुफ्त में फ्लाइट से कहीं भी सफर कर सकते हैं। नीरज के लिए यह स्कीम इंडिगो ने 8 अगस्त 2021 से 7 अगस्त 2022 तक के लिए जारी की है। बहरहाल नीरज के पर हो रही धनवर्षा और तोहफों की बारिश यहीं रुकने वाली नहीं है, यह अभी भी आगे जारी रहेगी।

Story first published: Sunday, August 8, 2021, 14:43 [IST]
Other articles published on Aug 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+