पाकिस्तान ने फालोआन टाला
बेंगलूर . 11 दिसंबर . वार्ता . 1 मिस्बा उल हक के बेहतरीन नाबाद शतक की मदद से पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन आज यहां फालोआन टालते हुए अपनी पहली पारी में 537 रन बना लिए 1 33 साल के मिस्बा ने अपना दूसरा टेस्ट शतक जमाते हुए 322 गेंदों का सामना कर 17 चौकों के साथ नाबाद 133 रन बनाए 1 उन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक कोलकाता में ड्रा रहे इस शृंखला के दूसरे मैच में बनाया था 1 मिस्बा ने कामरान अकमल के साथ छठे विकेट की सोदारी में 144 रन बनाए 1 इसके बाद उन्होंने अपना पहला टेस्ट खेल रहे यासिर अराफात के साथ 93 रनों की सोदारी की 1 पाकिस्तान ने अपने आखिरी चार विकेट 12 रन के अंतराल में गंवा दिए 1 ये चारों सफलताएं इशांत शर्मा ने हासिल की जिन्होंने पारी में 118 रन देकर पांच खिलाडियों को आउट किया 1 यह मैच जीत शृंखला में बराबरी करने की पाकिस्तान की उम्मीदें तो खत्म हो चुकी हैं 1 लेकिन बडा योग बना कर वह इस मैच में पराजय की आशंकाओं से भी उबर चुका है 1 पार्थिव प्रकाश लखमी1543जारी . वार्ता 1528
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications